Aaj Ka Kanya Rashifal: अभी ना करें किसी को प्रपोज, शेयर बाजार से रहें दूर, ऑफिस की राजनीति से सावधान

Aaj Ka Kanya Rashifal: अभी ना करें किसी को प्रपोज, शेयर बाजार से रहें दूर, ऑफिस की राजनीति से सावधान

Last Updated:

Aaj Ka Kanya Rashifal 10 August 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. करियर में सावधानी बरतें, आर्थिक स्थिति औसत रहेगी. प्रेम और परिवार में विवाद से बचें. स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी, योग औ…और पढ़ें

देवघर: आज भाद्रमाह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के बाद द्वादशी तिथि है. आज धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र और शोभन व अतिगण्ड योग रहेगा. चंद्रमा आज कुंभ राशि में संचार करेगा. आइए देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से जानते हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आप ऑफिस में किसी षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं. बेवजह के वाद-विवाद से बचें. काम के सिलसिले में अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो कष्टकारी हो सकती है.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है. यदि आप व्यापारी हैं, तो कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब होने से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है. शेयर बाजार या लॉटरी जैसी जगहों पर पैसा लगाने से बचें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है.

प्रेम और परिवार
आज प्रेम और परिवार के मामलों में भी दिन मिला-जुला रहेगा. परिवार में किसी बात पर गृह-क्लेश हो सकता है. प्रेम संबंधों में पार्टनर पर ज्यादा हावी होने से बचें और फालतू की बातों पर बहस न करें. अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो अभी थोड़ा और इंतजार करना बेहतर होगा.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. माता या पिता में से किसी एक की सेहत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. बाहर का खाना खाने से बचें, वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. आपको वायरल फीवर, सर्दी या जुकाम जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. नियमित रूप से योग और व्यायाम करें और संतुलित आहार लें.

homeastro

Kanya Rashifal: अभी ना करें किसी को प्रपोज, शेयर बाजार से रहें दूर

Source link

You May Have Missed