Aaj ka dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए भागदौड़ और तनाव भरा हो सकता है आज का दिन, प्यार से आगे बढ़ सकती है बात, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 31 december 2025: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन आज प्यार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है. आप अगर किसी के साथ रिलेशन में है तो आप अपनी उस रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं. सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको पेट से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन….
जमुई. साल का आखिरी दिन 31 दिसंबर 2025 धनु राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ और परेशानियों से भरा रह सकता है. आज के दिन आपको किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है. हालांकि, आज कई मामलों में आपका दिन अच्छा भी रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 31 दिसंबर 2025 के दिन गौरी योग का शुभ संयोग बनने वाला है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे, जिससे इस योग का निर्माण होगा. आज यह योग धनु राशि के जातकों के लिए धन कमाने के अवसर भी लेकर आ रहा है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहिए. इसमें असफल होने पर आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, इसलिए काफी सोच-समझकर आज कोई भी निर्णय लें.
निवेश करने से पहले रखें इस बात का ध्यान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने व्यवसाय या कारोबार पर ही ध्यान देना चाहिए. इधर-उधर का निवेश कर पैसा कमाने की चाहत आपको नुकसान पहुंचा सकती है. आज के दिन आपको थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. अगर आप नौकरी-पेशा करते हैं तो आपको वहां छोटी-छोटी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं. आज आपको अपने काम करने वाले स्थान पर थोड़ी अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है. जिस कारण आपकी भाग-दौड़ बढ़ने वाली है. इस कारण आपको काफी थकान की भी अनुभूति हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. आपके विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं. ऐसे में आज आपको काफी चौकन्ना रहना चाहिए.
प्यार के मामले में अच्छा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन आज प्यार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है. आप अगर किसी के साथ रिलेशन में है तो आप अपनी उस रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं. सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको पेट से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन उसका कोई असर आपके दैनिक जीवन पर नहीं पड़ेगा. धनु राशि के जातकों को आज अपने संतान को लेकर थोड़ी चिंता उठानी पड़ सकती है. आज के दिन आपको सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में शुभता आएगी. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 9 रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


