मिथुन राशि वाले आज टाल दें डील या मीटिंग, प्रेम संबंधों के लिए अच्छा दिन

Last Updated:

Mithun Rashifal: आज (शनिवार) आपको किसी करीबी, जानकार या मित्र से धोखा मिलने के योग बने हैं. यदि आज आपको प्रॉफिट भी नजर आता है, तो आज कोई डील या मीटिंग न करें. प्रेम संबंधों में स्थिति अच्छी रहेगी.

X

मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा.

हरिद्वार. आज 15 मार्च शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. मिथुन राशि के ग्रह स्वामी बुध जल्द ही अपनी चाल बदलेंगे. कार्यक्षेत्र में जल्द ही लाभ मिलेगा. जिस कार्य को लेकर आप पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे, उसमें जल्द ही सफलता के योग हैं लेकिन आज आपको लालच मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान होगा. आज आपको किसी करीबी, जानकार या मित्र से धोखा मिलने के योग हैं. यदि आज आपको प्रॉफिट भी नजर आता है, तो आज कोई डील या मीटिंग न करें. बिगड़ते प्रेम संबंधों में जैसे कल स्थिति में सुधार था वैसे ही आज भी प्रेम संबंधों में स्थिति अच्छी रहेगी. वैवाहिक संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आज स्थिति नाजुक बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ आज तनाव या विवाद होने के योग हैं. पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पिछले कई दिनों से आपका प्रेम संबंधों में विफलता, ब्रेकअप, विवाद आदि के योग चल रहे थे लेकिन आज स्थिति अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन वैवाहिक संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण जीवनसाथी के साथ नोकझोंक या विवाद होने के योग हैं. कोशिश करें कि किसी अनावश्यक बात को लेकर आज बहस न करें. आज का दिन आपको संयम और सावधानी के साथ गुजारना होगा.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज पढ़ाई में विशेष लाभ मिलेगा. शुक्र का गोचर गुरु की राशि मीन में चल रहा है और बृहस्पति का गोचर शुक्र की राशि वृषभ में चल रहा है. दोनों ही ग्रह ज्ञान के कारक हैं, इसलिए आज मिथुन राशि के जातकों को पढ़ाई में विशेष लाभ मिलने के योग बने हुए हैं. सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों द्वारा आज जो पढ़ाई की जाएगी, वह उनके आने वाले समय में काम आएगी. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज ऑनलाइन अप्लाई करने पर लाभ मिलेगा.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य आगे बताते हैं कि आज का दिन आपको विशेष सतर्कता के साथ बिताना होगा. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, जिस कारण मिथुन राशि के जो जातक पिछले कई दिनों से किसी कार्यों को लेकर प्रयास कर रहे थे, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी लेकिन किसी मित्र, जानकार या परिचित के द्वारा धोखा मिलने के योग हैं. कोई भी डील या मीटिंग आज आपको स्थगित करनी चाहिए. कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान होने के योग हैं. यदि आज कार्यक्षेत्र में आपको मुनाफे का अवसर मिलता है, तो कोशिश करें कि आज उसे स्थगित करें.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वाले आज टाल दें डील या मीटिंग, प्रेम संबंधों के लिए अच्छा दिन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal: सिंह, धनु, मकर समेत 7 राशि वालों के लिए बने धन लाभ के संयोग, कुंभ राशि वाले छोटे-मोटे खर्चों पर ध्यान दें! पढ़ें आज का राशिफल

Next post

कर्क राशि वालों को पुराने निवेश से धनलाभ, आज पार्टनर से होगी अनबन!

You May Have Missed