Tula Rashifal: बेचैनी और चिंता से भरा रहेगा दिन, स्वास्थ्य समस्या करेगी परेशान, इस उपाय से मिलेगी राहत

Last Updated:

Libra Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए 15 मार्च 2025 का दिन बेचैनी और चिंता से भरा रह सकता है. मन में संदेह की उत्पत्ति काम बिगाड़ सकता है और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा. न…और पढ़ें

X

आज आपको इन उपायों से मिलेगी राहत, जानें उपाय

हाइलाइट्स

  • तुला राशि के जातकों के लिए दिन बेचैनी और चिंता से भरा रहेगा.
  • शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाकर पूजा-अर्चना करें.
  • शाम में तेल दान करने से परेशानी खत्म होगी.

पूर्णिया. तुला राशि के जातकों के लिए 15 मार्च 2025 का दिन बेचैनी और चिंता से भरा रहने वाला है. यह परेशानी का कारण का भी बन सकता है. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि तुला राशि के जातक चिंता के साथ तनाव ग्रस्त रहेंगे. वहीं मन में संदेह की उत्पत्ति होने की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है. इस राशि के जातक को आज आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ सकता है.

जीवनसाथी से मिलेगा भरपूर सहयोग

आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि तुला राशि के जातकों के लिए पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा. वहीं सुख-सुविधा में भी बढ़ोतरी होगी. वहीं दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. इससे परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी. अध्ययनरत्न विद्यार्थी के लिए आज का दिन मिला-जुला अवसर वाला रहेगा. यदि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो मन लगेगा, परंतु ग्रहों के कारण आपका मन पढ़ाई में ज्यादा एकाग्रचित नहीं हो पाएगा.

शारीरिक कष्ट कर सकता है परेशान

प्रेम प्रसंग में रहने वाले तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. वहीं वायु विकार के करण शारीरिक कष्ट होने की संभावना बन रही है. वहीं आज आपका भाग्य साथ देगा और बड़े और अच्छे निर्णय लेने में आप सफल होंगे. इससे आपको कार्यो में प्रगति मिलेगी और धन लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा. वहीं नौकरीपेशा लोग उच्च पदस्थ लोगों से सावधान रहें. ये परेशानी खड़ी कर सकते हैं. वाणी संतुलित रखते हुए सोझ-समझकर ही कुछ बोलें.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि तुला राशि के जातक आज भगवान शंकर के शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाकर पूजा-अर्चना करें. साथ ही शाम के वक्त कोई नवग्रह यंत्र स्थापित वाले मंदिर की जगह पर तेल दान करें, इससे आपकी समस्त परेशानी खत्म होगी. आज आप काले रंग का वस्त्र धारण करें, यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

homeastro

बड़े निर्णय लेने में होंगे सफलत, चिंता और बेचैनी बिगाड़ सकता है काम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Kumbh Rashifal: आंख मूंद कर किसी पर ना करें विश्वास, रूके हुए कार्य होंगे पूरे, मिल सकती है खोई हुई वस्तु

Next post

Vrshchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान! खुशियों के साथ शत्रुओं की साजिश, क्या कहता है राशिफल

You May Have Missed