Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए होली का दिन लौटाएगा खुशियां, इच्छा होगी पूरी, आज करें यह उपाय

Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए होली का दिन लौटाएगा खुशियां, इच्छा होगी पूरी, आज करें यह उपाय

Last Updated:

Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जो समय है वह मिला जुला रहने वाला है, जहां एक ओर आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है, तो वहीं दूसरी ओर आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

X

वृश्चिक राशिफल

दरभंगा:- आज 14 मार्च 2025 को वृश्चिक राशि वालों की इच्छाओं के पूरा होने की संभावना है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. इसको लेकर ज्योतिषी ने कुछ उपाय बताए हैं, जिनके जरिए चुनौतियों को कम किया जा सकता है.

इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं, कि 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए जो समय है, वह दिन के 12:13 बजे तक अनेक प्रकार के सुखों को देने वाला है. आपको सम्मान की प्राप्ति होगी , पुत्र सुख की प्राप्ति होगी तथा इसके साथ ही सुंदर यश की प्राप्ति कारक योग भी बन रहा है, लेकिन 12:30 बजे के बाद जो स्थितियां बन रही हैं, उसके अनुसार लाभकारक योग तो बन रहा है, जिसमें आज मानसिक इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है, लेकिन साथ ही कुछ चुनौतियाँ भी आएंगी. आपको अपमान और मानहानि का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान शत्रु अपने मंसूबों को अंजाम देने में सफल हो सकते हैं, जिससे वे दुखी और परेशान रह सकते हैं. वहीं वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं और कष्ट हो सकता है

आज करें यह उपाय 
आज वृश्चिक राशि के जातकों को इन सभी प्रकार के अशुभ कारक योग के समन के लिए दुर्गा सप्तशती के 13 अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठ होगा. यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो कम से कम दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ अवश्य करें, और वाल्मीकीकृत सुंदरकांड का पाठ करें, और साथ ही आज के दिन छींटदार कपड़े पहनें. वहीं शुक्रवार होने के कारण गाय को रोटी में गुड़ डालकर भोजन कराएं, जिससे कि सुखों की प्राप्ति होगी .

homeastro

वृश्चिक राशि वालों के लिए होली का दिन लौटाएगा खुशियां, आज आपकी इच्छा होगी पूरी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Dhanu Rashifal: भगवान सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इस उपाय से मिलेगी सफलता

Next post

Kumbh Rashifal: सफलता के मिलेंगे कई अवसर, विद्या और वाणी से होगा धन लाभ, कार्य क्षमता से लोग होंगे प्रभावित

You May Have Missed