कन्या राशि पर बरसेगा हनुमान जी का खूब आशीर्वाद, नौकरी में सभी डील होंगे क्रैक, सिंगल हो जाएंगे मिंगल

कन्या राशि पर बरसेगा हनुमान जी का खूब आशीर्वाद, नौकरी में सभी डील होंगे क्रैक, सिंगल हो जाएंगे मिंगल

Last Updated:

Virgo Horoscope Today: आज मार्च महीने की 11 तारीख है. कन्या राशिवालों के मन में ये विचार होगा कि आखिर आज का दिन उनके लिए कैसा होने वाला है, जिसकों लेकर हम यहां बताने जा रहे हैं.

X

कन्या राशि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य

हाइलाइट्स

  • कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ दिन.
  • करियर में नई डील और सैलरी बढ़ोतरी की संभावना.
  • लव लाइफ में जीवनसाथी का सहयोग और सिंगल को खास मित्र से मुलाकात.

देवघर. किसी भी राशि पर प्रभाव ग्रह नक्षत्र के दृष्टिकोण से ही पड़ता है. विशेष कर चंद्रमा के चाल से राशि का आकलन भी किया जाता है. अगर हम राशि के छठे चक्र कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं. कन्या राशि वाले स्वभाव के बेहद शर्मिंले होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरान्त त्रयोंदशी तिथि है. आज अश्लेषा और मघा नक्षत्र के साथ अतिगण्ड और सुकर्मा योग भी रहने वाला है. वहीं आज चंद्रमा कर्क उपरान्त सिंह राशि में ही संचार करने वाला है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए, कैसा रहेगा जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. यदि व्यापार में धन निवेश करते हैं, तो लाभ का योग है. आज आप कुछ धन प्रॉपर्टी में भी निवेश करने का मन बना सकते हैं. किसी बिजनेस प्लान में अपना फंड निवेश कर सकते हैं. उससे भी आपको आर्थिक लाभ होगा.

करियर के दृष्टिकोण से भी आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज आप अपने क्लाइंट के साथ कोई नई डील कर सकते हैं. जिससे ऑफिस में आपके कामों की भी वाहवाही होगी. आपकी सैलरी में भी आज बढ़ोतरी हो सकती है. ऑफिस से जुड़े कामों को लेकर यात्रा कर सकते हैं. वह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है.

लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाले हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बताने का मौका मिलेगा. सिंगल जातक लोगों के लिए किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है.

स्वस्थ दृष्टिकोण से आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. सांस संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है. आज का दिन एक्सरसाइज से शुरुआत करें, तो अच्छा रहने वाला है. चोट चपेट की भी संभावनाएं आज रहने वाली है. बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं.

homeastro

कन्या राशि पर बरसेगा हनुमान जी का खूब आशीर्वाद, नौकरी में सभी डील होंगे क्रैक

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Meen Rashifal: 11 मार्च को संभलकर रहें मीन राशि वाले, स्वास्थ्य में आ सकती है गंभीर परेशानी

Next post

वृषभ, कन्या, कुंभ समेत 8 राशियों के लिए भौम प्रदोष व्रत का दिन शुभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल

You May Have Missed