महिलाएं अगर करती हैं ये 6 गलती तो समझ जाएं घर में आएगी बर्बादी, रुक जाएगी पति की तरक्की!
Last Updated:
Vastu Tips: घर में वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, वरना माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है. अगर वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती …और पढ़ें
घर का वास्तु
हाइलाइट्स
- महिलाएं शाम को खुले बालों से न घूमें.
- मुख्य द्वार पर बैठने से बचें.
- सुबह देर तक न सोएं.
Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए महिलाओं को विशेष रूप से कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ गलतियां माता लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं जिससे घर में दरिद्रता और कलह बढ़ सकता है. खासतौर पर रसोई और घर की सफाई से जुड़ी आदतों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अनिल शर्मा बता रहे हैं कि रसोई और घर से जुड़ी वो गलतियां जो माता लक्ष्मी को कर सकती हैं नाराज.
ये भी पढ़ें: Mata Lakshmi: जिन घरों में होती हैं ये गलतियां, वहां कभी नहीं आतीं मां लक्ष्मी, रहती है बस भयंकर गरीबी और कंगाली!
कभी न करें ये गलतियां
- शाम के समय खुले बालों से न घूमें: शाम के समय खुले बालों से घर में घूमना अशुभ माना जाता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और माता लक्ष्मी ऐसे घर में निवास नहीं करतीं.
- मुख्य द्वार पर न बैठें: महिलाओं को घर के मुख्य द्वार पर बैठने या वहां भोजन करने से बचना चाहिए. घर की महिलाएं अगर मुख्य द्वार पर बैठती हैं, तो माता लक्ष्मी के प्रवेश में बाधा आती है, जिससे घर में दरिद्रता आ सकती है.
- सुबह देर तक न सोएं: सूर्योदय के बाद भी कोई व्यक्ति देर तक सोता रहता है, तो यह घर में गरीबी और अशुभता को बुलाने के समान होता है. सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है.
- भिक्षु या साधु का अपमान न करें: कोई साधु या भिक्षु द्वार पर आए और उसका अपमान किया जाए या उसे खाली हाथ लौटा दिया जाए, तो माता लक्ष्मी ऐसे घर से हमेशा के लिए चली जाती हैं.
- घर में झगड़ा और कटु वाणी से बचें: घर की महिलाएं या अन्य सदस्य हमेशा कटु वचन बोलते हैं और घर में क्लेश बना रहता है, तो माता लक्ष्मी वहां निवास नहीं करतीं और घर की सुख-शांति चली जाती है.
ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2025 Rituals: होलिका दहन में भूलकर भी ना डालें ये चीजें, जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के उपाय
- सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें: ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाकर घर साफ करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दरिद्रता दूर होती है.
- तुलसी की पूजा करें: हर सुबह तुलसी को जल अर्पित करें, लेकिन शनिवार, रविवार और ग्यारस के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
- भगवान सूर्य को जल अर्पित करें: सुबह सूर्य को जल देने से धन और समृद्धि का आगमन होता है.
- पूर्णिमा और अमावस्या पर विशेष उपाय करें: इन तिथियों पर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं और दीपक जलाएं, जिससे घर में बरकत बनी रहती है.
- घर में हमेशा शुद्धता और सकारात्मकता बनाए रखें: घर में भगवान का पूजन करें, धूप-दीप जलाएं और नकारात्मक कार्यों से बचें.
March 09, 2025, 09:48 IST
महिलाएं अगर करती हैं ये 6 गलती तो समझ जाएं घर में आएगी बर्बादी!

