Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के लिए शुभ या अशुभ? ज्योतिषी ने किया बड़ा खुलासा

Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के लिए शुभ या अशुभ? ज्योतिषी ने किया बड़ा खुलासा

Last Updated:

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खासतौर पर कैरियर क्षेत्र में काफी शानदार रहने वाला है. जो भी कार्य करेंगे उसमें तत्काल रिजल्ट देखने को मिलेगा. कुछ जगहों पर विशेष तौर पर सतर्क रहने की आवश्य…और पढ़ें

X

Singh Rashifal

हाइलाइट्स

  • सिंह राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी.
  • लव लाइफ में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है.
  • आर्थिक स्थिति में कर्ज देने से बचें.

रांची. ग्रहों की चाल सिंह राशि के जातकों के लिए आज काफी विशेष रहने वाली है. खासतौर पर कैरियर क्षेत्र में अपार सफलता देखने को मिल रही है. ऐसे में और भी मामलों में जातकों का दिन कैसा जाएगा और कहां पर सावधानी बरतनी है. आईए जानते हैं, रांची के ज्योतिष आचार्य से.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खासतौर पर कैरियर क्षेत्र में काफी शानदार रहने वाला है. जो भी कार्य करेंगे उसमें तत्काल रिजल्ट देखने को मिलेगा. ऐसे में इस दिन बैठ नहीं बल्कि, अपना विशेष काम निपटाये.

जानें विस्तार से
• करियर 
करियर क्षेत्र में आज जबरदस्त सफलता मिलेगी. सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि आप जो भी काम करेंगे उसका आपको तत्काल रिजल्ट देखने को मिलेगा. जैसे किसी को पैसे भी देते हैं तो आपको उसका तुरंत रिजल्ट देखने को मिलेगा. कहीं पर इन्वेस्ट करते हैं तो तुरंत रिजल्ट देखने को मिलेगा. ऐसे में जो भी महत्वपूर्ण काम है वह आज आप निपटा सकते हैं. आपको शत प्रतिशत हर काम में सफलता मिलेगी वह भी तुरंत.

• लव लाइफ 
लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भर रहेगा. तनावपूर्ण भी रह सकता है. ऐसे में कोशिश करें पार्टनर के साथ तालमेल बिठा कर चले. अधिक बातचीत ना करें. क्योंकि, लड़ाई झगड़ा होने की पूरी संभावना नजर आ रही है.

• स्वास्थ्य
स्वस्थ की नजर से आज का दिन उत्तम रहने वाला है. किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं नजर आ रही है. दिल दिमाग मन सब प्रसन्न रहेगा.

• आर्थिक स्थिति
सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति तो फिलहाल ऊपर नीचे रहेगी ही. भूलकर भी किसी को कर्ज न दें. क्योंकि अगर कर्ज देते हैं तो फिर वापस पैसे तो मिलने से रहे. साथ ही, फिलहाल इन्वेस्टमेंट करने से बचे व कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें. हां! छोटा-मोटा आज के दिन कर सकते हैं.

• शिक्षा 
शिक्षा के लिहाज से भी आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है. एकाग्र मन से पढ़ाई नहीं हो पाएगी. क्योंकि मन थोड़ा विचलित हो सकता है. शिव भगवान का मंदीर जाकर जल चढ़ाने से बहुत शांति मिलेगी.

homeastro

Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के लिए शुभ या अशुभ? ज्योतिषी ने किया बड़ा खुलासा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Makar Rashifal: चंद्रमा का छठवें भाग में रहना विशेष फलदाई, शत्रुओं पर होगी विजय, बस इन बातों का रखें ख्याल

Next post

हाय रे हाय! कन्या राशि पर टूूटेगा परेशानियों का पहाड़, ऑफिस में विवाद करेगा सारा काम खराब, व्यापार में भी नुकसाना

You May Have Missed