सिंह राशि को मिलेगा छप्पर फाड़ सफलता, करियर में मिलेगा शानदार फल, लेकिन पार्टनर से बढ़ेगा विवाद

सिंह राशि को मिलेगा छप्पर फाड़ सफलता, करियर में मिलेगा शानदार फल, लेकिन पार्टनर से बढ़ेगा विवाद

Last Updated:

Singh Rashifal 8 March: आज सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की चाल बहुत ही शुभ है. चंद्र और मंगल की युति से करियर में ताजगी आएगी और मेहनत का फल जल्द मिलेगा.

X

Singh Rashifal 8 March  – आज मिलेगी छप्पर फाड़ सफलता, जितना चाहेंगे उतना मिलेगा

हाइलाइट्स

  • सिंह राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी.
  • लव लाइफ में पार्टनर से विवाद हो सकता है.
  • स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

सिंह राशि. ग्रहों की चाल आज सिंह राशि के जातकों पर मेहरबान नजर आ रही है. चंद्र और मंगल की युति आज इनके दिन को काफी मंगलमय बनाने वाली है. आज जो चाहेंगे वह मिलेगा, जितना मेहनत करेंगे. उसका फल कुछ ही घंटे के अंदर मिल जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं, रांची के ज्योतिष आचार्य से की सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा जाने वाला है.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऐसा है कि वह जितना चाहेंगे उतना मिलेगा .इसलिए आज उन्हें अच्छा खासा मेहनत करना चाहिए.

जाने कैसा रहेगा दिन

• करियर – करियर के क्षेत्र में बहुत अच्छा खासा समय चल रहा. खासतौर पर चंद्र और मंगल की जो युति बन रही है. इस वजह से आपको तुरंत लाभ मिलेगा. आप जो भी काम करेंगे कुछ घंटे की भीतर ही आपको लाभ मिल जाएगा. ऐसे में इस वक्त का आपको पूरा इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसे समय बहुत कम ही आते हैं, जितना मेहनत करेंगे. उतना फल मिलेगा. अब आपके ऊपर है आप कितना लाभ लेना चाहते हैं.

• लव लाइफ – लव लाइफ में थोड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है. पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है. बात बिगड़ सकती है. झगड़ा हो सकता है और छोटी-छोटी बात को बड़ा ना बनाएं और कोशिश करें संयम बनाकर रखें.

• स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा सा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है. खास तौर पर जिनको एसिडिटी की प्रॉब्लम है या फिर घुटने की तकलीफ है. वह अपना आज विशेष तौर पर ख्याल रखें, क्योंकि पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. इसलिए बाहर का खाने से बचे.

• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति आज काफी अच्छा रहने वाला है. कहीं से अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. क्योंकि सिंह राशि में लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. लक्ष्मी योग के निर्माण से आज अच्छा खासा पैसा कहीं से मिल सकता है. अगर कहीं पैसा फसा है तो आज आप लेने की कोशिश करें सफलता मिलेगी, लेकिन, एक बात का ध्यान रखना है अभी भी आपको किसी को उधार नहीं देना है.

• शिक्षा – शिक्षा के लिए भी आज का दिन काफी शानदार जाने वाला है, एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे व लंबे समय तक करेंगे और आपने जो भी अपना लक्ष्य निर्धारित किया होगा, आप उसे पूरा भी करेंगे.

homeastro

सिंह राशि को मिलेगा छप्पर फाड़ सफलता, करियर में मिलेगा शानदार फल, लेकिन….

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed