पत्नी से सही तरीके से नहीं करते बात? खुद ही कमजोर कर रहे हैं अपना ये ग्रह, जानें मजबूत करने के उपाय

पत्नी से सही तरीके से नहीं करते बात? खुद ही कमजोर कर रहे हैं अपना ये ग्रह, जानें मजबूत करने के उपाय

Last Updated:

Shukravar Ke Upay : शुक्रवार के दिन किए गए सरल उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. विशेष रूप से शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करके आप न सिर्फ अपने वैवाहिक जीवन को सुधार सकते हैं, बल्कि आर्थिक समृद्ध…और पढ़ें

कैसे मजबूत करें कमजोर ग्रह को?

हाइलाइट्स

  • शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय बताए गए हैं.
  • दूध, चांदी, और फिटकरी का उपयोग लाभकारी है.
  • मां लक्ष्मी की पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है.

Shukravar Ke Upay : हमारे जीवन में कई बार छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़े झगड़ों का रूप ले लेती हैं. खासकर पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव आना एक सामान्य बात बन गई है. अक्सर, यह तनाव ग्रहों की स्थिति और हमारे कर्मों का परिणाम होता है. जब कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, तो जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जैसे वैवाहिक जीवन में तनाव, धन की कमी और परिवारिक कलह. शुक्र ग्रह को सशक्त बनाकर इन समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है. इस आर्टिकल में जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ सरल और प्रभावी उपायों के बारे में, जो आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं.

शुक्र ग्रह का महत्व
शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य और सौंदर्य का कारक माना जाता है. इसका संबंध माता लक्ष्मी से भी है, जो घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का वास करती हैं. अगर शुक्र ग्रह की स्थिति कुंडली में मजबूत हो, तो व्यक्ति को अच्छा जीवनसाथी, वैवाहिक सुख और आर्थिक समृद्धि मिलती है. इसके विपरीत, अगर शुक्र कमजोर हो, तो जीवन में आर्थिक तंगी, वैवाहिक समस्याएं और दुख-दर्द का सामना करना पड़ता है. इसलिए शुक्र ग्रह की स्थिति को हमेशा मजबूत रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें – Premanand Ji Maharaj: इस बार जन्मदिन पर करें कुछ खास, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया अपने बर्थडे पर क्या करें और क्या नहीं?

शुक्रवार को किए जाने वाले उपाय
1. दूध और सफेद वस्तुओं का दान
शुक्र ग्रह का संबंध सफेद वस्तुओं से है. इस दिन विशेष रूप से दूध, दही, मक्खन, चावल, और शक्कर का दान करना चाहिए. यह उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुधार लाता है.

2. चांदी या हीरे का उपयोग
अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो, तो शुक्रवार को चांदी या हीरे के आभूषण पहनने से लाभ मिलता है. इससे शुक्र ग्रह की सकारात्मक स्थिति बनती है और वैवाहिक जीवन में तनाव कम होता है.

3. फिटकरी का उपयोग
अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, तो शयनकक्ष में फिटकरी या सफेद पत्थर रखें. चांदी की कटोरी में फिटकरी रखने से शुक्र ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है.

4. मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए. इस दिन कन्या पूजन भी करें और उन्हें सफेद खीर का भोग अर्पित करें. इससे धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

यह भी पढ़ें – Guruvar Ke Upay : करियर में ग्रोथ और सुख-समृद्धि के लिए गुरुवार को करें सटीक उपाय, बृहस्पति ग्रह को भी मिलेगी मजबूती!

5. हीरे की अंगूठी पहनना
अगर वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, तो तर्जनी या अनामिका उंगली में हीरे की अंगूठी पहनने से शुक्र ग्रह के प्रभाव में सुधार आता है और जीवन में शांति बनी रहती है.

6. मंत्र जाप
शुक्र ग्रह की शांति के लिए “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. यह मंत्र शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव को दूर करता है और जीवन में सुख-शांति लाता है.

homeastro

पत्नी से सही तरीके से नहीं करते बात? खुद ही कमजोर कर रहे हैं अपना ये ग्रह!

Source link

Previous post

हिंदू नववर्ष पर अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों के लिए चारों दिशाओं से आएंगी खुशियां, बेहद शुभ रहेगा पूरा साल

Next post

Dhanu Rashifal: अचानक हो सकता है धन का लाभ, करियर में मिलेगी तरक्की, इससे बचने की करें कोशिश

You May Have Missed