Vrishchik Rashifal: आज इच्छाएं हो सकती हैं पूरी, स्वास्थ्य का रखें ध्यान, जरूर करें यह उपाय
Last Updated:
Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि के जातकों की जहां एक ओर इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, तो वहीं दूसरी ओर आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं आज इसके लिए ज्योतिषी ने कुछ उपाय बताए…और पढ़ें
वृश्चिक राशिफल
दरभंगा:- आज 7 मार्च 2025 को वृश्चिक राशि के जातकों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, तो वहीं दूसरी ओर आज स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है. वहीं ज्योतिषी ने आज कुछ उपाय भी बताए हैं, जिनको आप कर सकते हैं. वहीं आज का दिन कैसा रहने वाला है, जानते हैं ज्योतिषी से
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार, 7 मार्च 2025 को शुक्रवार को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 7:30 बजे तक एक शुभ समय रहेगा. इस समय में उनकी मानसिक इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और परिवार व संतान से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा.
आज आ सकती हैं ये समस्याएं
वहीं आगे उन्होंने बताया, कि शारीरिक रूप से प्रतिकूलता कारक योग बन रहा है, जिसमें पाचन से संबंधित समस्याएं, धातु क्षय, पेशाब ज्यादा आना, पुत्र संबंधित समस्याएं, हड्डियों के जोड़ (गठिया) में दर्द, जानवरों का हमला और जलाघात जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह सब अशुभ योग बन रहा है, जिससे आज वृश्चिक राशि के जातक शोकाकुल और मानसिक रूप से उग्र रह सकते हैं. इसके अलावा, 7:30 बजे के बाद शत्रु वृद्धि का भी योग बन रहा है
आज करें यह उपाय
आगे ज्योतिषी ने बताया, कि जितने भी अशुभत्व कारक योग हैं, उनके निदान के लिए आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ, व हो सके तो संपूर्ण 13 अध्याय का पाठ करना लाभकारी होगा. वहीं चमेली का पौधा लगाएं, व चमेली का तेल किसी ब्राह्मण को दान में देना व अनेक रंगों से संयुक्त वस्त्र का धारण करना शुभ रहेगा.
Darbhanga,Bihar
March 07, 2025, 00:31 IST
वृश्चिक राशि वालों की इच्छाएं हो सकती हैं पूरी, जानें कैसा रहेगा आज दिन!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


