सूर्य और शनि करने वाले राशि परिवर्तन, इन तीन राशियों की बल्ले-बल्ले! जमकर होगी धनवर्षा
Last Updated:
Surya Shani Gochar 2025: मार्च 2025 में सूर्य और शनि के राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इससे कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों पर धन की वर्षा होगी. अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार इन राशियों को माता लक…और पढ़ें
शनि देव
हाइलाइट्स
- मार्च में कर्क, धनु, मीन राशि पर शनि और लक्ष्मी की कृपा होगी.
- कर्क राशि के जातकों को धन की समस्या से मुक्ति मिलेगी.
- धनु और मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और सुख मिलेगा.
अयोध्या: ज्योतिषीय गणना के आधार पर मार्च 2025 का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास भी रहने वाला है. इस महीने सूर्य देव और न्याय के देवता शनि देव अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य और शनि के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन शनि देव की विशेष कृपा से मार्च के महीने में तीन राशि के जातकों पर जमकर धन की बारिश होगी. शनि की कृपा से जीवन में नया सवेरा होगा, तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं किन राशि के जातकों पर शनि देव के साथ माता लक्ष्मी मेहरबान होंगी.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मार्च के महीने में कुछ राशि के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. क्योंकि इस महीने सूर्य देव के साथ शनिदेव भी अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिससे मार्च के महीने में कर्क राशि, धनु राशि और मीन राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी के साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. धन की प्राप्ति होगी और सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होगी.
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. धन की समस्या दूर होगी. सुख का आगमन होगा. जीवन में नया सवेरा देखने को मिलेगा. सभी तरह का बिगड़ा कार्य पूरा होगा. निवेश के लिए यह उत्तम समय रहेगा.
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को धन में लाभ हो सकता है. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति दूर होगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. धन संपत्ति में अपार वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा. धन की लक्ष्मी मेहरबान रहेगी. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. करियर संबंधित परेशानियां भी दूर होगी.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
March 04, 2025, 14:51 IST
सूर्य और शनि करने वाले राशि परिवर्तन, इन तीन राशियों की बल्ले-बल्ले!


