Vrishabh Rashi: शादी में आ रही रुकावट खत्म! आज मिल सकती है खुशखबरी, मिलेगा मेहनत का पूरा फल

Vrishabh Rashi: शादी में आ रही रुकावट खत्म! आज मिल सकती है खुशखबरी, मिलेगा मेहनत का पूरा फल

Last Updated:

Vrishabh Rashi Horoscope:काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 3 मार्च का दिन वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ के लिए बेहद खास रहने वाला है.आज आपके लव लाइफ में खुशहाली आएगी. 

X

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल

वाराणसी: वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 मार्च को फाल्गुल शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन अश्वनी नक्षत्र के और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 3 मार्च का दिन वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ के लिए बेहद खास रहने वाला है.आज आपके लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज लंबे समय से चले आ रहे झगड़े भी बातचीत से खत्म होंगे.आज आप अपने पार्टनर के साथ यदि कहीं घूमने जाते हैं तो इससे आप एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे. इसके अलावा जो सिंगल है उनके शादी की बातचीत भी आज आगे बढ़ सकती है.

कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे काम
यदि आप नौकरी पेशा से जुड़े है तो आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपको ऑफिस में बॉस और अपने सहयोगियों का साथ भी मिलेगा. आज आपको आपके मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आज आप नौकरी में बदलाव से बचे नहीं तो इससे आपके करियर में दिक्कत आ सकती है.

होगा फायदा
वहीं बात वृषभ राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. आज आपको पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. वहीं यदि आप निवेश करते हैं तो इससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा.

बिजनेस में होगा मुनाफा
यदि आप बिजनेस से जुड़े है तो आज आपको उसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है. आज आपको व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है.

भगवान शिव को चढ़ाए भष्म
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है.आज के दिन आप भगवान शिव का दूध से अभिषेक कर उनपर भष्म चढ़ाए.इससे आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और धन लाभ भी होगा.

homeastro

Vrishabh Rashi: शादी में आ रही रुकावट खत्म! आज मिल सकती है खुशखबरी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed