मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह बेवजह के खर्चों से रहें दूर, मीन राशि वालों का करियर होगा मजबूत

मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह बेवजह के खर्चों से रहें दूर, मीन राशि वालों का करियर होगा मजबूत

Last Updated:

Weekly Horoscope 3 to 9 March 2025: मकर राशि वाले व्यापार से जुड़े लोगों को बाजार में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. वहीं कुंभ राशि वाले इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं और मीन राशि वालों का किसी पर्यटन स्थल पर जाने…और पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मार्च 2025

मकर साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 मार्च 2025)
मकर राशि वालों को मार्च के इस सप्ताह का पूर्वार्ध दूसरे भाग की अपेक्षा काफी बेहतर और शुभ साबित होगा. ऐसे में आपको इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाने का प्रयास करना चाहिए. इस दौरान अगर आप करियर व्यवसाय की दिशा में प्रयास करेंगे तो वे सफल साबित होंगे और आपको लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस दौरान परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. अचानक पिकनिक पार्टी या धार्मिक यात्रा की संभावना बन सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को बाजार में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी. विदेश से जुड़ा बिजनस करने वालों के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा. हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में पैसों का लेन-देन या किसी योजना या व्यापार में पैसा लगाते समय काफी सावधानी बरतें और शुभचिंतकों की सलाह से ही कोई निर्णय लें. लव लाइफ की बात करें तो इस सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी हो सकती है, जिसे सुलझाने में कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी. इस सप्ताह लव रिलेशन में सावधानी के साथ आगे बढ़ना उचित रहेगा. दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के लिए कुछ समय निकालें.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 मार्च 2025)
कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने में बाधा बन सकता है. इस दौरान आपको मौसमी या पुरानी बीमारी के कारण शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है. ऐसे में आपको न केवल अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए बल्कि किसी भी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज करने से भी बचना चाहिए, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से ही नहीं बल्कि रिश्तों के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. ऐसे में आपको अपने सगे-संबंधियों के साथ विनम्रता से पेश आते हुए समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए. लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. लव लाइफ में किसी भी तरह के दिखावे से बचें, अन्यथा बेवजह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, अन्यथा चोट लगने की आशंका है. आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि यह व्यापार का हिस्सा है और यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. कार्यस्थल पर किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए, कामकाजी लोगों को अपने वरिष्ठों और कनिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखना उचित होगा.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6

मीन साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 मार्च 2025)
मार्च का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए धीमी प्रगति और लाभ का कारण बनेगा. विदेश में करियर या बिजनस को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे मीन राशि वालों के रास्ते में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी. इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आप अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल होंगे. अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको किसी संस्था से ऑफर मिल सकता है, लेकिन ऐसा कोई भी निर्णय लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए. सप्ताह के मध्य में मीन राशि वाले सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. इस दौरान भूमि, भवन या वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है. इस सप्ताह परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है. इस दौरान भाई या बहन के साथ कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर मतभेद होने की संभावना है. हालांकि घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बिताने के अवसर मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा. परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के अवसर मिलेंगे.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 2

homeastro

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह, देखें

Source link

Previous post

तुला और वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह कामकाज और धन पर दें ध्यान, धनु राशि वालों को पार्टनरशिप में मिलेगा मनचाहा लाभ

Next post

आपके मोबाइल में भी है नंबर 8 से जुड़ा ऐसा कॉम्बीनेशन? पितृ दोष और ऐसी ही कई समस्याओं से पीड़ित होंगे आप!

You May Have Missed