29 मार्च को सूर्य पर राहु की छाया… 3 राशियों पर आएगा संकट, रहे सावधान

29 मार्च को सूर्य पर राहु की छाया… 3 राशियों पर आएगा संकट, रहे सावधान

Last Updated:

Surya Grahan 2025 Effects : 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. जबकि 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. सूर्य ग्रहण के दौरान कई राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. आइए, इन राशियो…और पढ़ें

ग्रहण

हाइलाइट्स

  • 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा.
  • मेष, सिंह, और मीन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा.
  • ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और खान-पान पर प्रतिबंध.

अयोध्या: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है. अमावस्या तिथि के दिन भगवान शंकर की पूजा आराधना की जाती है. साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार चैत्र माह की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव बढ़ जाता है. इस कारण ग्रहण के समय कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य नहीं किया जाता. साथ ही खान-पान पर भी प्रतिबंध होता है. हालांकि सूर्य ग्रहण के लगने से कई राशि के जातकों की किस्मत भी बदल सकती है तो किसी को सावधान रहने की जरूरत भी है. तो चलिए जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण से किन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है. वहीं चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं दिखाई देगा. न ही इसका सूतक मान्य होगा. लेकिन इस सूर्य ग्रहण से तीन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. जिसमें मेष, सिंह और मीन राशि के जातक शामिल हैं.

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण से सावधान रहने की जरूरत है. इस दौरान जातकों को वाणी पर कंट्रोल करना होगा, इस दौरान किसी से वाद-विवाद न करें और बड़ों की सेवा और सम्मान करें. ग्रहण के दौरान नकारात्मक जगहों पर ना जाए.

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को इस दौरान सावधान रहना पड़ेगा. व्यापार में जातकों को घाटा हो सकता है. अनावश्यक घर से बाहर न निकलें. बेवजह की बातों पर ध्यान न दें. किसी से बहस न करें. इस दौरान निवेश करने से बचें.

मीन राशि : मीन राशि के जातक किसी के प्रति बुरा ना सोचें. ग्रहण के समय विष्णु जी के नाम का जाप करें. कारोबार से जुड़े अहम फैसले न लें. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. विचारों में मतभेद देखने को मिलेगा.

homeastro

29 मार्च को सूर्य पर राहु की छाया… 3 राशियों पर आएगा संकट, रहे सावधान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Hair Fall: बाल झड़ने की समस्या जड़ से हो जाएगी खत्म, बस कर लें इन ग्रहों को मजबूत करने का ये उपाय!

Next post

मंगलवार के दिन कपूर के साथ मिला कर जला दें 1 चीज, पितृ दोष, वास्तु दोष और मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति!

You May Have Missed