Bajrang Baan: मनोकामना पूर्ति के लिए बजरंग बाण का इस तरह करें पाठ, घर, गाड़ी और नौकरी हर सपना होगा साकार!
Last Updated:
Bajrang Baan: जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं जब कोई भी प्रयास सफल नहीं होता. जन्म कुंडली में राहु और मंगल के दोष, बरसात में मंगल का खराब होना, या शनि के अशुभ प्रभाव जैसी स्थितियां जीवन में रुकावटें पै…और पढ़ें
बजरंग बाण पाठ
हाइलाइट्स
- बजरंग बाण पाठ से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.
- मंगलवार या शनिवार से 40 दिन तक पाठ करें.
- शत्रु, आर्थिक संकट, विवाह बाधा के लिए बजरंग बाण करें.
Bajrang Baan: जीवन में कई बार ऐसी समस्याएं आती हैं जिनका कोई समाधान नजर नहीं आता. कुंडली में ग्रह दोष, राहु और मंगल के बुरे प्रभाव, शादी में देरी, वैवाहिक जीवन में क्लेश, या करियर में बाधाएं-ये सभी जीवन में ठहराव का कारण बनते हैं. इसके अलावा घर का वास्तु दोष भी जीवन में ब्लॉकेज पैदा करता है. अगर कोई इंसान धन-संपत्ति की परेशानी, शत्रुओं से घिरा हुआ महसूस कर रहा है या किसी अज्ञात नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव झेल रहा है तो उसे भगवान हनुमान की शरण में जाना चाहिए. हनुमान जी का एक विशेष मंत्र बजरंग बाण ऐसा उपाय है जो जीवन की हर बाधा को दूर कर सकता है. इस बारे में जानकारी दे रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी.
ये भी पढ़ें: Peepal ke Upay: पीपल का एक पत्ता ले आएगा आपके अच्छे दिन, पैसों की नहीं रहेगी कमी, नौकरी-व्यापार में भी मिलेगी तरक्की!
मंत्रों के प्रकार और उनकी शक्ति
- वैदिक मंत्र: ये वेदों से लिए गए होते हैं और इनकी सिद्धि के लिए वर्षों की तपस्या आवश्यक होती है.
- तांत्रिक मंत्र: इनका प्रभाव त्वरित होता है, लेकिन यदि गलत प्रयोग किया जाए तो नुकसान भी हो सकता है.
- शाबर मंत्र: ये सरल भाषा में होते हैं और त्वरित प्रभाव देते हैं, लेकिन इन्हें करने की विधि सही होनी चाहिए.
- बजरंग बाण: बजरंग बाण हनुमान जी से जुड़ा एक शक्तिशाली शाबर मंत्र है, जिसे तभी किया जाता है जब जीवन की सभी समस्याओं के समाधान असफल हो चुके हों.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: आपका घर शुभ है या अशुभ? ये दो पौधे देंगे संकेत, आज ही आजमाएं वास्तु के ये जबरदस्त उपाय
इसे करने की सही विधि इस प्रकार है-
- शुरुआत का दिन: मंगलवार या शनिवार को आरंभ करें.
- जप की संख्या: प्रतिदिन 7 बार बजरंग बाण का पाठ करें.
- अवधि: 40 दिनों तक बिना नागा किए इस पाठ को करें.
- संकल्प: पाठ शुरू करने से पहले जल हाथ में लेकर अपना नाम, पिता का नाम और समस्या बताएं.
समस्या के अनुसार हनुमान जी का सही स्वरूप रखें:
- रोगों से मुक्ति: संजीवनी हनुमान का चित्र रखें.
- शत्रु बाधा से मुक्ति: युद्धरत हनुमान का चित्र रखें.
- वास्तु दोष निवारण: पंचमुखी हनुमान का चित्र रखें.
- विवाह बाधा: सीता राम का दर्शन कराते हनुमान का चित्र रखें.
किन समस्याओं के लिए करें बजरंग बाण का पाठ?
- शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए.
- आर्थिक संकट दूर करने के लिए.
- शादी में आ रही बाधाओं को हटाने के लिए.
- करियर में आ रही रुकावटों को खत्म करने के लिए.
- घर में वास्तु दोष के कारण हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए
बजरंग बाण पाठ करने में सावधानियां
- बिना कारण इस पाठ को न करें: यह अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है, इसलिए इसे छोटी समस्याओं के लिए उपयोग में न लाएं.
- एक समय में केवल एक समस्या के लिए करें: कई समस्याओं को एक साथ लेकर इसे न करें, इससे ऊर्जा बिखर जाएगी.
- संकल्प के अनुसार ही करें: जो भी समस्या के लिए पाठ कर रहे हैं, उसमें संकल्पित रहना आवश्यक है.
- 40 दिनों तक पूरी निष्ठा से करें: यदि बीच में नागा हुआ तो इसे फिर से शुरू करना होगा.
- अत्यंत गंभीर समस्या होने पर ही करें: यदि समस्या हल्की है, तो हनुमान चालीसा का पाठ करना ही पर्याप्त होगा.
यह एक अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है, इसलिए इसे बिना किसी गंभीर समस्या के न करें. इसे तभी करें जब कोई अन्य उपाय सफल न हो रहा हो. इसे पूरी निष्ठा और नियमों का पालन करते हुए करना बेहद जरूरी है.
March 02, 2025, 13:37 IST
मनोकामना पूर्ति के लिए बजरंग बाण का इस तरह करें पाठ, हर सपना होगा साकार!


