Kanya Rashifal: आज मन नहीं लगेगा, अचानक बढ़ेगा खर्च, कन्या राशि वाले ये काम तो बिल्कुल न करें
Last Updated:
Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के आचार्य ने बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला है. करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ में परेशानी हो सकती है. वहीं घर-परिवार के साथ आज आप…
कन्या राशि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, आज 02 मार्च 2025, दिन रविवार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीय उपरांत चतुर्थी तिथि है. आज उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के साथ शिव और शुक्ल योग भी रहने वाला है. आज चंद्रमा मीन उपरान्त मेष राशि में संचरण करने वाले हैं. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा देवघर के ज्योतिषाचार्य नंदकिशोर मुद्गल से जानते हैं…
करियर: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए करियर के दृष्टिकोण से मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको महसूस होगा कि कई मुश्किलों से घिर गए हैं, लेकिन मन को शांत ही रखें. जो कार्य करेंगे तो सोच समझ कर ही करें.
आर्थिक स्थिति: रुपये-पैसे के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य है. अचानक कुछ खर्च बढ़ सकता है. आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. व्यापार में भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है. लेकिन, धन निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है.
घर-परिवार: परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं.
लव लाइफ: लव लाइफ के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा जीवनसाथी के साथ विवाद भी हो सकता है. लव के मामलों में आज का दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज आप शारीरिक रूप से तो अच्छा महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक थकावट बनी रहेगी. आज आपको मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है. नियमित योग अथवा मेडिटेशन करें.
Deoghar,Jharkhand
March 02, 2025, 07:20 IST
आज मन नहीं लगेगा, अचानक बढ़ेगा खर्च, कन्या राशि वाले ये काम तो बिल्कुल न करें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


