ग्रहों के राजकुमार बुध आज कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन तीन राशियों की आएगी मौज, होगी धनवर्षा!
Last Updated:
Budh Gochar 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करेंगे. देर रात्रि लगभग 11:46 पर बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में बुध 6 मई तक रहेंगे. जिसका प्रभ…और पढ़ें
राशि फल
अयोध्या: आज 27 फरवरी है और आज फागुन माह की अमावस्या तिथि है. मान्यता के अनुसार आज के दिन लोग गंगा जैसे पवित्र नदियों में स्नान और दान करते हैं, लेकिन वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन बुद्धदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को धन प्राप्ति के योग बनेंगे. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है तो बुध के राशि परिवर्तन करने से किन राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करेंगे. देर रात्रि लगभग 11:46 पर बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में बुध 6 मई तक रहेंगे. फिर बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. जिसका प्रभाव तीन राशि के जातकों पर सकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. जिसमें वृषभ राशि, मकर राशि और सिंह राशि के जातक शामिल हैं.
वृषभ राशि: बुध की राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को अधिक फायदा मिलेगा, बिजनेस में लाभ मिलेगा. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा. कारोबार में विस्तार होगा.
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा आएगा. शत्रु पर जीत हासिल होगी. मन में कुछ नया करने की अगर इच्छा है, तो वह पूरी होगी. बुध की दया से कारोबार में लाभ होगा. बिजनेस में नई तरक्की देखने को मिलेगी. वाहन सुख की प्राप्ति होगी.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा. सेहत संबंधित परेशानियां दूर होंगी. धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 27, 2025, 08:22 IST
ग्रहों के राजकुमार बुध आज कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन तीन राशियों की आएगी मौज
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


