भारत के इस गांव में चोरी करने से घबराते हैं चोर, यहां सभी घर हैं भगवान भरोसे, कभी नहीं लगते ताले
Last Updated:
Mysterious Village: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित एक गांव अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, जहां घरों में दरवाजे और ताले नहीं लगाए जाते. मान्यता है कि भगवान स्वयं गांव की सुरक्षा करते हैं. यह गांव अप…और पढ़ें
शनि शिंगणापुर
हाइलाइट्स
- शनि शिंगणापुर गांव में घरों में ताले नहीं लगाए जाते.
- गांववाले मानते हैं कि शनिदेव उनकी सुरक्षा करते हैं.
- चोरी करने वालों को शनिदेव के प्रकोप का डर रहता है.
Mysterious Village: भारत में कई धार्मिक स्थल हैं जहां भक्त बड़ी आस्था के साथ दर्शन करने जाते हैं. इन्हीं स्थानों में से एक प्रमुख और रहस्यमयी स्थान है शनि शिंगणापुर, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है. यह स्थान न केवल अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां के लोगों की अनोखी परंपरा इसे और भी रहस्यमयी बनाती है. ऐसा माना जाता है कि इस गांव में आज तक कोई चोरी नहीं हुई, क्योंकि यहां के लोग विश्वास करते हैं कि उनकी सुरक्षा स्वयं भगवान शनिदेव करते हैं. यही कारण है कि यहां के घरों में दरवाजे और ताले नहीं लगाए जाते. यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी लोग बिना डर के इस नियम का पालन करते हैं.
गांव की अनोखी परंपरा और मान्यता
शनि शिंगणापुर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां के लोग अपने घरों में ताले और दरवाजे नहीं लगाते. ऐसा माना जाता है कि अगर कोई इस गांव में चोरी करने की कोशिश करता है, तो उसे शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है. कई लोगों का मानना है कि जो भी चोरी करने की कोशिश करता है, वह गंभीर बीमारी या दुर्घटना का शिकार हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: महिलाओं को गीले बालों में नहीं लगाना चाहिए सिंदूर, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें क्या है नियम
कैसे प्रकट हुए शनिदेव?
गांव की पौराणिक कथा के अनुसार, कई सौ साल पहले यहां एक लंबा काला पत्थर (शिला) बहकर आया. जब गांव वालों ने इसे हिलाने की कोशिश की, तो इसे कोई हिला नहीं सका. तभी एक व्यक्ति को सपने में शनिदेव के दर्शन हुए और उन्होंने कहा कि “मैं इसी रूप में यहां विराजमान रहूंगा, मेरी पूजा करो, लेकिन मेरे ऊपर कोई छत्र (छाया) मत डालो.” तब से यह पत्थर खुले आसमान के नीचे रखा गया है, और इसकी पूजा की जाती है.
शनि शिंगणापुर में पूजा और अनुष्ठान
हर शनिवार और अमावस्या को विशेष पूजा होती है. यहां तेल अभिषेक करने की परंपरा है, जिसमें भक्त शनिदेव पर तेल चढ़ाते हैं. सुबह 4 बजे और शाम 5 बजे आरती होती है. मामा-भांजे की जोड़ी विशेष रूप से पूजन करती है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Roti: क्या आप भी गिनकर बनाती हैं रोटियां? हो जाएं सावधान, जानें क्या हैं इसके भारी नुकसान
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या शनि की महादशा चल रही है, तो उसे कुछ विशेष उपाय करने चाहिए:
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
- लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर दान करें.
- काले कपड़े और जूट किसी जरूरतमंद को दान करें.
- घोड़े की नाल घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएँ.
- पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें.
शनिदेव के प्रसन्न होने के संकेत
अगर शनिदेव आपसे प्रसन्न हैं, तो आपको कुछ विशेष संकेत मिलने लगेंगे:
- बेवजह की चिंता नहीं सताएगी.
- अचानक धन लाभ होने लगेगा.
- मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
- शरीर की हड्डियां मजबूत रहेंगी.
- व्यवसाय में तरक्की होगी.
अगर आपकी चप्पल चोरी हो जाती है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है.
शनि शिंगणापुर आज भी अपनी चमत्कारी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. क्या वास्तव में यहां कोई चोरी नहीं होती, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है, लेकिन भक्तों की आस्था अटूट है. अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन उपायों को अपनाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं.
February 27, 2025, 18:59 IST
भारत के इस गांव में चोरी करने से घबराते हैं चोर


