Makar Rashifal: तनाव से भरा रहेगा आज का दिन, नौकरी और व्यापार में होगा फायदा, करें यह उपाय!
Last Updated:
Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में लाभ के संकेत बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आज वाद-विवाद की भी स्थिति बन सकती है.
मकर राशि
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी, महाशिवरात्रि का दिन थोड़ा तनावपूर्ण गुजरेगा. इस दिन वाद-विवादों से आपको बचना होगा. तो वहीं दूसरी ओर आपको व्यापार और नौकरी में लाभ मिल सकता है. कुल मिलाकर आपका दिन आज मिला जुला रहने वाला है.
व्यापार व अन्य क्षेत्रों में लाभ का योग
आज के दिन मकर राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में मधुर संबंध स्थापित होंगे. लेकिन संतान पक्ष की ओर से इस दिन स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता बनी रहेगी. हालांकि व्यापारिक वर्ग के लिए यह दिन बेहद खास साबित होगा. इस दिन व्यापार में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. इसके अलावा नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों की इस दिन सैलरी बढ़ने के भी संकेत है.
कोटा के ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है, कि 26 फरवरी बुधवार के दिन मकर राशि के चंद्रमा मकर राशि में ही अपना संचरण करेंगे. इस दिन श्रवण नक्षत्र में त्रयोदशी तिथि रहेगी. आगे वे कहते हैं, कि यह दिन मकर राशि की जातकों के लिए थोड़ा तनाव भरा रहेगा. पारिवारिक विवाद भी संभव है, यानी इस दिन परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से झगड़ा और वाद विवाद होने के पूर्ण संकेत हैं.
परीक्षा में मिलेगा बेहतर परिणाम
ज्योतिषी कविता जांगिड़ ने बताया, कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में और नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इस दिन व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. और नौकरीपेशा लोगों के वेतन में इस दिन का वेतन वृद्धि होगी व कार्यस्थल पर उनका कार्य विस्तार भी होगा. वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह दिन खास रहेगा. परीक्षा में पास होने के लिए इस दिन पूर्ण योग बन रहे हैं.
जरूर करें यह उपाय
मकर राशि के जातकों को इस दिन उपाय के रूप में नहाने के बाद, तांबे के लोटे में जल लेकर और उसमें काले तिल मिलाकर, इसे भगवान शिव के ऊपर अर्पित करना है, और यदि संभव हो जाए तो इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण मकर राशि के जातकों को भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी करना है.
Karauli,Rajasthan
February 26, 2025, 07:13 IST
मकर राशि वालों का आज नौकरी और व्यापार में होगा फायदा! करें यह उपाय!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


