वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आज आएगा भूचाल, बचने के लिए करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 26 फरवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा, लेकिन आज उन्हें अपने सेहत का ख्याल भी रखना होगा.
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
हाइलाइट्स
- वृषभ राशि वालों के लिए 26 फरवरी सकारात्मक रहेगा.
- आर्थिक स्थिति में सुधार और धन लाभ के योग हैं.
- लव लाइफ में उतार-चढ़ाव, वाणी पर संयम रखें.
वाराणसी: वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार 26 फरवरी को फाल्गुल कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का मान्य है. इस दिन श्रावण नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आईए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 26 फरवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा, लेकिन आज उन्हें अपने सेहत का ख्याल भी रखना होगा. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं. आज के दिन आपकी रुचि धार्मिक कार्यो में रहेगी. आज आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकतें हैं.
आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
वहीं, बात आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज वृषभ राशि वालो को आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग भी है. आज व्यापार में भी वृद्धि होगी और धन लाभ भी होगा. इसके अलावा आज लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चे पर भी कंट्रोल रखना होगा.
लव लाइफ में आएगा उतार चढ़ाव
लव लाइफ की बात करें तो वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज कई तरह के उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे. आज आपको अपने वाणी पर संयम रखना होगा. वरना आपके वाणी के कारण आपके पार्टनर से आपका झगड़ा हो सकता है.
शिव और गणेश की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 5 है. आज के दिन आप भगवान शिव काअभिषेक दूध और गंगाजल से करें. इसके अलावा भगवान गणेश को भी दूर्वा घास अर्पित करें. इससे आपके जीवन मे मधुरता आएगी और आपके सारे कष्ट कलेश दूर हो जाएंगे.
Varanasi,Uttar Pradesh
February 26, 2025, 07:11 IST
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आज आएगा भूचाल, बचने के लिए करें ये उपाय


