Panchang: आज है महाशिवरात्रि, लगेगी पाताल की भद्रा, जानें रात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त, पंचक, राहुकाल, दिशाशूल

Panchang: आज है महाशिवरात्रि, लगेगी पाताल की भद्रा, जानें रात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त, पंचक, राहुकाल, दिशाशूल

Last Updated:

aaj ka panchang 26 february 2025: आज महाशिवरात्रि है. महाशिवरात्रि पर पाताल की भद्रा लगेगी. आज फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, परिघ योग, वणिज करण, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. सुबह 1…और पढ़ें

आज का पंचांग, 26 फरवरी 2025

हाइलाइट्स

  • आज महाशिवरात्रि है, शिव पूजा का उत्तम दिन.
  • रात्रि 4 प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है.
  • भद्रा पाताल लोक में, पंचक कल तड़के से शुरू.

आज का पंचांग, 26 फरवरी 2025: आज शिव पूजा का सबसे उत्तम दिन महाशिवरात्रि है. आज फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, परिघ योग, वणिज करण, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. सुबह 11:08 ए एम से चतुर्दशी शुरू होगी. महाशिवरात्रि पर पाताल की भद्रा लगेगी. पंचक कल तड़के 04:37 बजे से लगेगा. महाशिवरात्रि के दिन आप स्नान आदि के बाद शिव पूजा करें. महाशिवरात्रि पर आप पूरे दिन शिव पूजा कर सकते हैं, लेकिन रात्रि 4 प्रहर की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है. इसमें शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व है. महाशिवरात्रि की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा मिलती है. इस दिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों का प्रकाट्य हुआ ​था.

महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते और फूल, अक्षत्, चंदन, शहद, फल, धूप, दीप आदि से करते हैं. पूजा के समय ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहना चाहिए. ​महाशिवरात्रि की व्रत कथा पढ़ने से पूर्ण लाभ मिलता है. वैसे भी बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा का है. आज के दिन पूजा से आपको पूरे शिव परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होगा. बुधवार के दिन बुध ग्रह से जुड़े दोषों को दूर करने के उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आप बुधवार व्रत रखें, गणेश जी की पूजा करें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें. बुध के शुभ फल की प्राप्ति के लिए हरे वस्त्रों, हरी मूंग, हरा चारा आदि का दान करें. दृक पंचांग से जानते हैं महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त, चौघड़िया समय, भद्रा, पंचक, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि के बारे में.

आज का पंचांग, 26 फरवरी 2025
आज की तिथि- त्रयोदशी – 11:08 ए एम तक, उसके बाद चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- श्रवण – 05:23 पी एम तक, फिर धनिष्ठा
आज का करण- वणिज – 11:08 ए एम तक, विष्टि – 10:05 पी एम तक, शकुनि
आज का योग- परिघ – 02:58 ए एम, फरवरी 27 तक, उसके बाद शिव
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मकर – 04:37 ए एम, फरवरी 27 तक, उसके बाद कुंभ

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा पूजा का संपूर्ण फल, शिकारी चित्रभानु जैसी पाएंगे शिव कृपा!

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:49 ए एम
सूर्यास्त- 06:19 पी एम
चन्द्रोदय- 06:22 ए एम, फरवरी 27
चन्द्रास्त- 04:34 पी एम

महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:09 ए एम से 05:59 ए एम
अमृत काल: 07:28 ए एम से 09:00 ए एम, 06:03 ए एम, फरवरी 27 से 07:32 ए एम, फरवरी 27
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:15 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 27 से 12:59 ए एम, फरवरी 27

महाशिवरात्रि के रात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त
प्रथम प्रहर पूजा समय: 06:19 बजे 09:26 बजे तक
द्वितीय प्रहर पूजा समय: 09:26 बजे से 12:34 बजे तक
तृतीय प्रहर पूजा समय: देर रात 12:34 बजे से तड़के 03:41 बजे तक
चतुर्थ प्रहर पूजा समय: कल तड़के 03:41 बजे से सुबह 06:48 बजे तक

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:49 ए एम से 08:15 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:15 ए एम से 09:42 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:08 ए एम से 12:34 पी एम
चर-सामान्य: 03:27 पी एम से 04:53 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:53 पी एम से 06:19 पी एम

ये भी पढ़ें: कब है महाशिवरात्रि 26 फरवरी या 27 को? तारीख पर है कंफ्यूजन, तो जानें सही डेट, पूजा मुहूर्त, पारण

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:53 पी एम से 09:26 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:26 पी एम से 11:00 पी एम
चर-सामान्य: 11:00 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 27
लाभ-उन्नति: 03:41 ए एम से 05:15 ए एम, फरवरी 27

अशुभ समय
राहुकाल- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक काल- 11:08 ए एम से 12:34 पी एम
यमगण्ड- 08:15 ए एम से 09:42 ए एम
दुर्मुहूर्त- 12:11 पी एम से 12:57 पी एम
भद्रा- 11:08 ए एम से 10:05 पी एम
भद्रा वास- पाताल लोक में
पंचक- 04:37 ए एम, फरवरी 27 से 06:48 ए एम, फरवरी 27
दिशाशूल- उत्तर

शिववास
भोजन में – 11:08 ए एम तक, उसके बाद श्मशान में.

homedharm

Panchang: आज है महाशिवरात्रि, जानें रात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त, भद्रा, पंचक

Source link

Previous post

Maha Shivratri 2025 Wishes: अद्भुत है भोलेनाथ तेरी माया…महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपनों को भेजें ये टॉप 10 शुभकामना संदेश

Next post

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन है बेहद खास, करियर-बिजनेस में तरक्की के योग

You May Have Missed