इन 6 उपायों से घर में आएगी खुशहाली, मिलेगी ईश्वर की कृपा! जानें सुखी जीवन के टिप्स
Last Updated:
Home Happiness Tips : घर में सुख-शांति और खुशहाली लाने के लिए ईश्वर को धन्यवाद कहें, ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी’ मंत्र का जाप करें, गरीब को भोजन कराएं, बड़ों का आशीर्वाद लें, घर में खुशबू रखें और दीपक जलाएं. इन उपाय…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- ईश्वर को धन्यवाद कहें और सकारात्मकता लाएं.
- कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र का जाप करें.
- गरीब को भोजन कराएं और बड़ों का आशीर्वाद लें.
Home Happiness Tips : सभी चाहते हैं कि उनके घर में सुख.शांति रहे और किसी प्रकार की क्लेश न हो. लेकिन वर्तमान समय में ऐसे कम ही घर होते हैं जहां किसी प्रकार का क्लेश न होता हो. अगर आपके घर में आए दिन किसी न किसी बात पर क्लेश होता है, घर में अशांति का माहौल रहता है, घर के लोग बिल्कुल खुश नहीं रहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं. इसके लिए यह उपाय करें.
ईश्वर को हर चीज के लिए कहें धन्यवाद : जरूरी नहीं कि आप सुबह नहा-धोकर ईश्वर की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठ जाएं. आप मन में उस परमपिता परमेश्वर का ध्यान करेंए ईश्वर को उसकी दी हुई चीजों के लिए धन्यवाद कहें और अपना दिन मंगलमयी होने की प्रार्थना करें. प्रतिदिन नियम से ऐसा करें और फिर देखिए जब आप हर चीज के लिए धन्यवाद कर पाएंगे तो आपको चारों ओर सकारात्मकता ही नजर आएगी. छोटी-छोटी चीजों में अपनी खुशियां ढूढने की कोशिश करें.
कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
ये मंत्र जरूर कहें : कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्ये सरस्वती. करमूले तू ब्रह्माए प्रभाते कर दर्शनम्. शास्त्रों में इस मंत्र का जाप किसी भी नित्य कर्म से सबसे पहले करने को कहा गया है.यानी सोकर उठते ही आप इस मंत्र का जाप करेंए दिनभर की चिंताओं से मुक्त हो जाइए.इस मंत्र का जाप करते हुए हथेलियों के अलावा किसी और चीज को ना देखें.सुबह उठते ही इस मंत्र का एक बार जाप करना अपने लिए खुशियों की प्रार्थना करने जेसा है.
गरीब को भोजन कराएं : घर में खाना तो सबके ही बनाता हैए हर रोज बनने वाले खाने में थोड़ा सा भोजन एक ऐसे व्यक्ति के लिए निकाल लें जिसे आप रोजाना भूखा पाते हों ए जिसकी मदद आप करना चाहते हों लेकिन ना कर पाते हों.उसे रोज खाना खिलाकर आप उसकी मदद कर सकते हैं.ऐसा करके आपके दिल को जो सुकून मिलेगा वो किसी भी ओर खुशी से बढ़कर होगा.
बड़ों का आशीर्वाद : अगर आप अपने मात.पिता के साथ रहते हैं तो सुबह उठकर सबसे पहले उनका आशीर्वाद लें.बड़े.बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर पर खुशियां बनी रहती हैं.आप बुरी विपत्तियों से बचे रहते हैं.हिंदू धर्म में बड़े.बुजुर्गों को भगवान का दर्जा दिया गया है.अगर आप अपने माता.पिता की सच्चे मन से सेवा करते हैं तो आपको ईश्वर की आराधना की भी जरूरत नहीं.उन्हीं से आपको जीवन जीने का सबसे बड़ा आशीर्वाद मिल जाएगा.
Success Tips: किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आजमाकर तो देखें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा
घर में खुशबू का वातावरण रखें : अपने घर में खुशबू का प्रवाह बनाकर रखें.इत्र आदि का प्रयोग कर सकते हैंए लिकिवड फिलर्स भी बाजार में आते हैं.रूम फ्रेशनर आदि से घर की हवा को ताजा बनाए रखें.खुशबूदार हवा आपके मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन्स का स्त्राव करती है.आप जब भी घर आते हैं तो खुद को तरोताजा महसूस करते हैं.
दीपक जरूर जलाएं : आप घर में रखे मंदिर में दीपक जरूर जलाएं.इसे मंदिर को जागृत रखना कहते हैं.ईश्वर को समय देंए ना दें लेकिन अगर आपने उन्हें घर में स्थान दिया है तो उनके सममुख दिन में एक बार नहीं तो सुबह और शाम दीपक जरूर जलाएं.ईश्वर के सम्मुख अपने कष्टों को कह देने भर से आपको राहत महसूस होने लगती है.
February 21, 2025, 09:22 IST
इन 6 उपायों से घर में आएगी खुशहाली, मिलेगी ईश्वर की कृपा! जानें सुख के टिप्स


