शादी में आ रही है समस्या तो करें ये आसान उपाय, तुरंत बजेगी शहनाई!
Last Updated:
Marriage Solution Tips : शादी में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न उपाय सुझाए गए हैं, जैसे सोमवार को चने की दाल और दूध का दान, भगवान शिव की उपासना, पीपल की जड़ में जल चढ़ाना, गुरुवार को हल्दी का प्रयोग, …और पढ़ें
शादी में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए पीपल की जड़ में 13 दिन जल चढ़ाएं.
हाइलाइट्स
- सोमवार को चने की दाल और दूध का दान करें.
- भगवान शिव की उपासना और नारियल चढ़ाएं.
- पीपल की जड़ में 13 दिन जल चढ़ाएं.
Marriage Solution Tips : घर-घर ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कि बेटे-बेटियों की शादी में बहुत समस्या आ रही हैं. शादी की बात नहीं बन पर रही है. बने बनाये रिश्ते अचानक टूट जा रहे हैं. रिश्ता मिल ही नहीं रहा है. मनमाफिक रिश्ता नहीं मिल रहा है. मां-बाप और बाकी परिजन तनावग्रस्त है. बच्चों की शादी की उम्र निकली जारही है.आज आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने के बाद आपकी शादी से सम्बंधित समस्या दूर हो जाएगी. आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में.
Success Tips: किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आजमाकर तो देखें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा
- हर सोमवार को 1200 ग्राम चने की दाल लेकर इसके साथ सवा लीटर कच्चे दूध का दान करें. जब तक शादी नहीं हो जाती तब तक ऐसा करते रहें.
- लड़की की शादी होने में देरी हो रही है तो भगवान शिव की उपासना करें. 5 नारियल लेकर भगवान् शिव की फोटो या भगवान शिव के मूर्ति के आगे रखकर ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नाम ए मंत्र की पांच माला का जप करें और सभी नारियल मंदिर में चढ़ा दें.
- रोजाना दुर्गासप्तशती से अर्गलास्तोत्रम् तक पाठ करें.
- लड़का या लड़की देखने जा रहे हैं तो घर से गुड़ खाकर निकलें.
- भगवान श्रीगणेश जी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाए.
- लड़की गुरुवार को अपने तकिए के नीचे हल्दी की गांठ पीले वस्त्र में लपेट कर रखे.
- पीपल की जड़ में लगातार 13 दिन जल चढ़ाने से शादी में आ रही रुकावट दूर हो जाती है.
- प्रत्येक गुरुवार को पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें.
- गुरुवार को गाय को दो आटे के पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर गुड तथा चने की गीली दाल के साथ देना चाहिए.
- गुरुवार को केले के वृक्ष के समक्ष गुरु के 108 नामों के उच्चारण के साथ शुद्ध घी का दीपक तथा जल अर्पित करें.
- जब घर वाले शादी की बात करने जा रहे हों तो लड़की को खुले बाल रखने चाहिएं और लाल वस्त्र धारण करना चाहिए और मिष्ठान खिलाकर घर वालों को बातचीत के लिए विदा करना चाहिए.
- अपनी सहेली या रिश्तेदार द्वारा शादी में पहना गया जोड़ा कुछ देर के लिए पहन लें.
- गुरुवार के दिन अनार के पौधे की पूजा करनी चाहिए और इसके पुष्प को भगवान शिवजी को अर्पित करना चाहिए.
- जब किसी अन्य की शादी से जुड़े समारोह में जाएं और वहां मेहंदी लग रही हो अपने हाथ में थोड़ी सी लगवा लें.
- विवाह में विलंब का कारण राहू हो तो शनिवार के दिन बहते हुए जल में एक नारियल को प्रवाहित करना चाहिए.
- रिश्ते की बात चलने पर जब भी लड़का.लड़की को मिलवाया जाए तो उन्हें दक्षिण दिशा में बिठाए.
February 20, 2025, 12:37 IST
शादी में आ रही है समस्या तो करें ये आसान उपाय, तुरंत बजेगी शहनाई!


