भारत-पाक मैच को लेकर IIT वाले बाबा ने की ऐसी भविष्यवाणी, भड़क गए विराट-रोहित के फैन्स, देखें वीडियो

भारत-पाक मैच को लेकर IIT वाले बाबा ने की ऐसी भविष्यवाणी, भड़क गए विराट-रोहित के फैन्स, देखें वीडियो

Last Updated:

IIT Baba prediction on IND vs PAK Match: IIT बाबा अभय सिंह, जो महाकुंभ 2025 के दौरान सुर्खियों में आए, ने IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने भारत-पाक के बीच होने वाले मै…और पढ़ें

IND-PAK मैच पर IIT वाले बाबा की बड़ी भविष्यवाणी !

हाइलाइट्स

  • IIT बाबा ने IND vs PAK मैच पर भविष्यवाणी की.
  • बाबा ने पाकिस्तान की जीत की भविष्यवाणी की.
  • सोशल मीडिया पर बाबा की भविष्यवाणी वायरल हुई.

IIT Baba prediction on IND vs PAK Match: आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत का इंतजार पूरी दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स बेसब्री से करते हैं. पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण दोनों टीम केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ मैच पर होती हैं. ऐसे में जब आईसीसी टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है और हाई-वोल्टेज मुकाबले में 23 फरवरी को 2025 को भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे, इस बीच महाकुंभ मेले से सुर्खियों में आए IIT बाबा के नाम से फेमस अभय सिंह ने मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनकी भविष्यवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

IIT वाले बाबा अभय सिंह की भविष्यवाणी
एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले में इस बार पाकिस्तान की टीम जीतेगी. बाबा ने यहां तक दावा कर दिया कि भले ही विराट कोहली और बाकी खिलाड़ी जी-जान लगा दें, फिर भी भारत जीत नहीं पाएगा! उनके इस वीडियो पर क्रिकेट फैन्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं, और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Kainchi Dham: नीम करौली बाबा के आश्रम का नाम आखिर क्यों पड़ा कैंची धाम? जानें इसके पीछे की ये दिलचस्प कहानी

पाकिस्तान को पहले मैच में मिली करारी हार
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप ए का पहला मुकाबला नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला गया, इस मैच में पाक की टीम को कीवी टीम के हाथों 60 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. अब देखना होगा कि अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच हारने वाली पाक टीम को लेकर IIT वाले बाबा अभय सिंह की भविष्यवाणी कितनी सच होती है.



Source link

Previous post

घर में यहां रखें ये बॉल, बदल जाएगी किस्मत पैसों की होगी बारिश ! जानें फेंग शुई के नियम

Next post

भारत का अनोखा मंदिर जहां दरवाजे से नहीं होते दर्शन, प्रसाद देने का भी है यहां अलग तरीका, जानें कैसी है ये परंपरा

You May Have Missed