ग्रहों की चाल बदलेगी सिंह राशि का भाग्य, अचानक खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते!
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है. खासकर करियर के क्षेत्र में काफी उन्नति देखने को मिलेगी. अगर आप जॉब की तलाश में भी है तो आज का दिन बहुत ही शुभ है.
Singh Rashifal
हाइलाइट्स
- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है.
- करियर में उन्नति और नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं.
- सिंगल जातकों की शादी की संभावना है.
रांची. सिंह राशि के जातक जो जॉब के लिए लंबे समय से परेशान है, तो आज का दिन काफी शुभ है. जी हां! आज का दिन आपकी जिंदगी में यादगार हो सकता है. वैसे ग्रहों की चाल तो हमेशा बदलते रहती है और इसका प्रभाव भी अनेक राशि के जातकों पर सीधा पड़ता है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा जाने वाला है, आईए जानते हैं, रांची के ज्योतिष आचार्य से.
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है.खास करियर के क्षेत्र में काफी उछाल देखने को मिलेगा. अगर आप जॉब की तलाश में भी है तो आज का दिन बहुत ही शुभ है.
विस्तार से जाने
• करियर
करियर में गजब का लाभ देखने को मिलेगा. फिलहाल, आपको कई सारी अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. इसके अलावा जिन जातकों को जॉब नहीं लग रहा है. यह समय एकदम उत्तम है. कोशिश जारी रखें, निश्चित तौर पर कोई अच्छी जॉब जरूर मिलेगी.
• लव लाइफ
लव लाइफ काफी शानदार चलने वाली है. अगर आप अपने प्रेम संबंध को शादी में बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे उत्तम है. शादी में बंधने के लिए यह अच्छा समय चल रहा है. परिवार वाले भी मान सकते हैं, सिंगल जातकों को अपना प्रेम मिल सकता है.
• स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय सही है. लेकिन एक बात का ध्यान रखना है कि आपको ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना है. क्योंकि ऐसे में आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
• आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में फिलहाल उतार चढ़ाव बनी रहेगी. अचानक से कहीं अच्छा खासा पैसा इन्वेस्ट करना पड़ सकता है. जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है. लेकिन अधिक घबराने की जरूरत नहीं.क्योंकि आने वाले समय में परिस्थिति ठीक हो जाएगी.
• शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा समय चल रहा है. इस समय का पूरा सदुपयोग करें जो भी पढ़ना है या जो भी लक्ष्य है उसे पर अटल रहे, आने वाले समय में निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी.
Ranchi,Jharkhand
February 20, 2025, 02:31 IST
ग्रहों की चाल बदलेगी सिंह राशि का भाग्य, अचानक खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


