Slipper Remedy: अगर मंदिर से चोरी हो गईं चप्पल तो खुश हो जाइए, भाग्य बदलने का होता है इशारा! जानें संकेत

Slipper Remedy: अगर मंदिर से चोरी हो गईं चप्पल तो खुश हो जाइए, भाग्य बदलने का होता है इशारा! जानें संकेत

Last Updated:

शनिवार को मंदिर में चप्पल छोड़ने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है, शनि दोष से मुक्ति मिलती है और समृद्धि के द्वार खुलते हैं. शुक्रवार को नई चप्पल खरीदें और शनिवार को मंदिर में पुरानी चप्पल छोड़ दें.

मंदिर से चप्पल चोरी होना शुभ संकेत.

हाइलाइट्स

  • शनिवार को मंदिर में चप्पल छोड़ने से गरीबी दूर होती है.
  • शुक्रवार को नई चप्पल खरीदें और शनिवार को पुरानी चप्पल मंदिर में छोड़ें.
  • चप्पल छोड़ने से शनि दोष से मुक्ति और समृद्धि मिलती है.

चप्पल से बदलेगा भाग्य : अपनी एक जोड़ी चप्पल लेकर चुपचाप इस जगह रख कर आ जाना. 2 दिन बाद से पैसा बढ़ाना शुरू हो जाएगा. इस उपाय में आपको करना कुछ नहीं है. बस यह छोटा सा कार्य करना है और किस दिन करना है हम आपको मुख्य रूप से बताएंगे. यदि आप इस कार्य को करते हैं तो आपके यहां समृद्धि बढ़ती है. चप्पलों के द्वारा आपको यह कार्य करना है. क्योंकि चप्पलों के माध्यम से गरीबी आती है अथवा दरिद्रता आती है. चप्पलों के माध्यम से समृद्धि भी आती है. इसलिए चप्पलों को मुख्य रूप से कहां रख देने से गरीबी दूर हो जाती है, आईए जानते हैं.

Cow Tail Benefits: गाय की पूंछ के बाल से दुर्भाग्य, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति! जानें इससे होने वाले दूसरे लाभ

कब करें ये उपाय : आपको यह उपाय शनिवार के दिन करना है. अपनी कोई सी भी एक जोड़ी चप्पल अथवा जूते लेने हैं.उन चप्पलों अथवा जूतों को पहनकर मंदिर चले जाना है. मंदिर से लौटते वक्त आपको अपनी चप्पल वहीं छोड़कर आ जानी है. उनको पहनकर नहीं आना है. ऐसा करने से आप अपने साथ आई हुई गरीबी और दरिद्रता को भी वहां छोड़ आते हैं. क्योंकि पैरों के माध्यम से गरीबी जुड़ी हुई होती है जो चप्पलों के माध्यम से आती अथवा जाती रहती है. इसलिए यदि आप अपनी पहनी हुई चप्पल को मंदिर के बाहर छोड़कर आ जाते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपकी गरीबी दूर होती है.

ऐसा कोई भी कर सकता है चाहे घर की स्त्री हो या चाहे घर का पुरुष हो. गरीबी और दरिद्रता से हर कोई दुखी रहता है. इसलिए उनको यह कार्य जरूर करना चाहिए. इस कार्य को शनिवार के दिन ही करें. आप उन चप्पलों का प्रयोग कर सकते हैं जो ज्यादा सस्ती हो. ज्यादा महंगी चप्पल का आप इस उपाय के लिए प्रयोग ना करें. कोई सी भी अपनी सस्ती सी चप्पल जो एक जोड़ी आपको लेकर लौटते वक्त मंदिर के बाहर ही छोड़कर आ जानी है. इस कार्य को शनिवार के दिन ही करें.

Job Interview Tips: बार-बार इंटरव्यू में हो रहे हैं असफल तो करें ये आसान उपाय! तुरंत मिलेगी कामयाबी

नई खरीदें चप्पल : इस कार्य को करने से पहले शुक्रवार के दिन अपने लिये एक जोड़ी नई चप्पल खरीद कर रख लेनी है. जब आप मंदिर में चप्पल छोड़कर घर नंगे पैर बापस आएंगे. उसके बाद आप इस नई चप्पल को पहनना है. चप्पल खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा होता है.

शनि दोष से मिलेगी मुक्ति : माना जाता है कि शनि की पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन मंदिर के बाहर जूते या चप्पल छोड़ देनी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रह दोष कम होने लगते हैं. जीवन में आने वाली रुकावटें दूर होती है. समृद्धि के द्वार खुलते हैं गरीबी, दरिद्रता समाप्त होती है.पैरों के माध्यम से जो रोग आते हैं वह भी कम हो जाते हैं. ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा भी चप्पलों के माध्यम से जीवन से दूर हो जाती है.

अगर मंदिर में खो जाये चप्पल : यदि आपकी चप्पल किसी कारण अचानक मंदिर से गायब हो जाती है या कोई ले जाता है. तो आपको दुखी नहीं होना चाहिए. यह अच्छा संकेत माना जाता है. ऐसा होने पर आपको प्रसन्न होना चाहिए कि आपकी गरीबी तो अब इस वक्त समाप्त हो गई. इसलिए ऐसा होने पर निराश ना हो.

homeastro

अगर मंदिर से चोरी हो गईं चप्पल तो खुश हो जाइए, भाग्य बदलने का होता है इशारा!

Source link

You May Have Missed