Premanand Ji Maharaj: LGBT रिश्ते पर प्रेमानंद जी महाराज के विचार, माता-पिता को जरूर पढ़ना चाहिए ये संदेश
Last Updated:
Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज का यह संदेश हर माता-पिता और बच्चों के लिए है कि सच्चाई को समझना और एक-दूसरे का साथ देना किसी भी रिश्ते की सबसे महत्वपूर्ण बात है.
समलैंगिक रिश्ते पर क्या कहा प्रेमानंद जी महाराज ने?
हाइलाइट्स
- प्रेमानंद जी ने LGBT रिश्तों पर संतुलित दृष्टिकोण दिया.
- माता-पिता बच्चों की भावनाओं को समझें और समर्थन दें.
- समलैंगिकता पर प्रेमानंद जी का संदेश समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण.
Premanand Ji Maharaj: समाज में समलैंगिकता पर चर्चा अक्सर विवादों का कारण बनती है, लेकिन इस विषय पर प्रेमानंद जी महाराज का दृष्टिकोण न सिर्फ संतुलित है, बल्कि इसे समझने की जरूरत भी है. प्रेमानंद जी महाराज, जो राधा रानी के बड़े भक्त और आध्यात्मिक गुरु के रूप में प्रसिद्ध हैं, हाल ही में एक वीडियो में समलैंगिक संबंधों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए दिखाई दिए. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और कई लोगों के लिए यह एक अहम संदेश बना है.
वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज एक युवक से बात कर रहे हैं, जिसने अपनी समस्या साझा की थी. युवक ने कहा कि उसके माता-पिता उसे एक महिला से शादी करने के लिए दबाव डाल रहे हैं, जबकि वह महिलाओं के प्रति आकर्षित नहीं होता, बल्कि उसका रुझान पुरुषों की ओर है. युवक ने अपनी स्थिति को लेकर चिंता जताई कि वह इस बारे में अपने माता-पिता से बात करने में संकोच कर रहा था. इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने उसे सटीक सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी का आकर्षण महिलाओं की बजाय पुरुषों की ओर है, तो उसे अपनी भावना को छिपाना नहीं चाहिए. विवाह के नाम पर किसी महिला का जीवन नष्ट करना ठीक नहीं है. प्रेमानंद जी ने जोर देते हुए कहा कि, “अपनी भावनाओं को साझा करना इज्जत पर दाग नहीं है, यह सच्चाई है.”
यह भी पढ़ें – अच्छे लीडर और बुद्धिमान होते हैं पहले, दूसरे पहर में जन्मे जातक, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता, लेकिन यहां झेलनी पड़ती है परेशानी!
प्रेमानंद जी ने इस स्थिति पर विचार करते हुए यह भी कहा कि अगर कोई युवक अपनी इच्छाओं के खिलाफ जाकर शादी करता है, तो वह न सिर्फ अपनी जिंदगी, बल्कि उस महिला की जिंदगी को भी कठिनाई में डाल सकता है. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि परिवार और समाज को बदलने की कोशिश करना व्यर्थ है, क्योंकि हर व्यक्ति का स्वभाव एक-दूसरे से भिन्न होता है. इसलिए, बेहतर यही होगा कि माता-पिता अपने बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उन्हें उनके जीवन में समर्थन दें.
यह भी पढ़ें – Premanand Ji Maharaj: क्या सच में शादी के बाद माता-पिता को बेटी के घर का पानी नहीं पीना चाहिए? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज?
समलैंगिकता के मुद्दे पर प्रेमानंद जी महाराज ने माता-पिता से यह भी अपील की है कि वे बच्चों को स्वीकार करें और उनका साथ दें. उनका कहना था कि भगवान ने हर किसी को एक अलग स्वभाव दिया है, जिसे स्वीकार करना चाहिए. प्रेम और समझ के साथ एक-दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करना और उसका समर्थन करना समाज की प्रगति के लिए जरूरी है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
February 19, 2025, 08:01 IST
LGBT रिश्ते पर प्रेमानंद जी महाराज के विचार, माता-पिता जरूर पढ़ें ये संदेश


