क्या चोरी करके घर में मनी प्लांट लगाने से आती है बरकत? जानें इसके पीछे का सच

क्या चोरी करके घर में मनी प्लांट लगाने से आती है बरकत? जानें इसके पीछे का सच

Last Updated:

Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट को घर में लगाने से बरकत आती है. वास्तु शास्त्र में इस पौधे की महत्ता को बताया गया है. हालांकि, इस पौधे को अगर सही दिशा में लगाएंगे सभी इसका फल प्राप्त होगा.

घर में मनी प्लांट का वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Money Plant: ज्योतिष शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद शुभ माना गया है. इनमें से एक मनी प्लांट है. मनी प्लांट को अगर आप अपने घर में रखते हैं तो ससे आपको कई तरह के लाभ देखने का मिल सकते हैं. लेकिन कुछ लोगों से आपने ये भी सुना होगा कि मनी प्लांट को चुराकर लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है. क्या यह सच है? वास्तु शास्त्र इस बारे में क्या कहता है? आइए जानते हैं वास्तुशास्त्री रवि पाराशर इस बारे में क्या जानकारी दे रहे हैं.

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट

मनी प्लांट जिसे वैज्ञानिक भाषा में एपिप्रेमनम ऑरियम कहते हैं जोकि एक लोकप्रिय पौधा है. अपनी आसान देखभाल और वायु शोधन गुणों के लिए ये जाना जाता है. वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है, जहां इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति सुधरती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये छोटे-छोटे उपाय, किसी काम में नहीं आएगी समस्या! जानें वास्तु टिप्स

मनी प्लांट को चोरी कर लगाना

लेकिन क्या इसे चुराकर लगाना उचित है? वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी वस्तु को चुराना नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है. मनी प्लांट जो सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है चोरी के माध्यम से प्राप्त करने पर अपनी सकारात्मकता खो जाती है. चोरी की भावना से उत्पन्न नकारात्मकता पौधे की ऊर्जा को दूषित कर देती है जिससे इसके शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा उचित तरीके से प्राप्त करना चाहिए. इसे किसी मित्र या रिश्तेदार से उपहार के रूप में लेना सबसे उत्तम माना जाता है. इसके अलावा आप इसे किसी नर्सरी से खरीद भी सकते हैं. जब आप इसे प्रेम और सम्मान के साथ प्राप्त करते हैं तो यह अपनी पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आपके घर में प्रवेश करता है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान कब है? जानें शुभ मुहूर्त और इससे होने वाले 5 फायदे

कुछ लोगों का मानना है कि मनी प्लांट को उस जगह से चुराना चाहिए जहां यह खूब फलता-फूलता हो. उनका मानना है कि इससे पौधे की समृद्धि उनके घर में भी आएगी. लेकिन वास्तु शास्त्र इसे सही नहीं मानता. किसी और के परिश्रम से उगाई गई चीज को चुराना नैतिक रूप से गलत है और इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

किस दिशा में लगाएं

इसके अलावा वास्तु शास्त्र मनी प्लांट को लगाने की दिशा और स्थान के बारे में भी कुछ नियम बताता है. इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा का स्वामी शुक्र ग्रह है जो धन और समृद्धि का कारक है. इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है.

homeastro

क्या चोरी करके घर में मनी प्लांट लगाने से आती है बरकत?

Source link

Previous post

नौकरी-कारोबार में पानी है सफलता तो करें सूर्य को मजबूत करने के ये 5 उपाय, हर बाधा होगी दूर!

Next post

Grahan 2025: इस साल कब-कब लग रहा है सूर्य और चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं? नोट कर लें समय और तारीख

You May Have Missed