आप भी फिल्मी दुनिया में बनाना चाहते हैं करियर?, इन ग्रहों और भावों से बनते हैं अभिनेता बनने के योग, अभी चेक करें अपनी कुंडली

आप भी फिल्मी दुनिया में बनाना चाहते हैं करियर?, इन ग्रहों और भावों से बनते हैं अभिनेता बनने के योग, अभी चेक करें अपनी कुंडली

Last Updated:

Career In Film Industry : अगर किसी व्यक्ति की कुण्डली में सही ग्रहों और घरों का प्रभाव है, तो उसे फिल्म इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त हो सकती है. आपकी कुंडली में भी ऐसे योग हैं?

कुंडली के फिल्मी दुनिया में जाने वाले योग!

Career In Film Industry : फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने की राह आसान नहीं होती. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर व्यक्तिगत गुण, मेहनत, और थोड़ी सी किस्मत का भी बड़ा हाथ होता है. ज्योतिष शास्त्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी पाने के लिए कुछ विशेष ग्रहों और घरों को महत्वपूर्ण माना गया है. अगर आप भी अभिनय या फिल्म जगत में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपकी कुण्डली में कुछ खास बातें होना चाहिए, जिनसे यह तय किया जा सकता है कि आपके लिए यह क्षेत्र उपयुक्त है या नहीं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

लग्न और लग्नेश
सबसे पहले, फिल्म और टेलीविजन में सफलता पाने के लिए व्यक्ति का लग्न और लग्नेश का बलवान होना जरूरी है. जब व्यक्ति का लग्न मजबूत होता है, तो वह दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल होता है. इसके बाद, कुण्डली का पंचम भाव भी खास महत्व रखता है. पंचम भाव व्यक्ति की रचनात्मकता और कला के प्रति रुचि को दर्शाता है. जब इस घर और इसके स्वामी का संबंध अन्य घरों से मजबूत होता है, तो वह व्यक्ति अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकता है.

यह भी पढ़ें – इन 2 जीवों को खिलाएं दाना-पानी, कुंडली में कमजोर सूर्य होगा मजबूत, पितरों का भी मिलेगा अशीर्वाद! जानें कमजोर सूर्य के संकेत

इसके अलावा, कुंडली का दसवां घर, जिसे पेशेवर जीवन का घर कहा जाता है, भी महत्वपूर्ण है. अगर इस घर का स्वामी या पंचम भाव के साथ कोई कनेक्शन बनता है, तो यह फिल्म और नाट्य जगत में सफलता दिलाने में सहायक हो सकता है.

अभिनय की कला सिर्फ एक टेक्नीक नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के पर्सनाल्टी का हिस्सा होती है. ज्योतिष में तीसरा घर कला और शौक से जुड़ा हुआ है. जिनकी कुण्डली में पहले और पांचवें घर के स्वामी का संबंध होता है, उनका अभिनय के क्षेत्र में सफलता पाने का योग बनता है.

यह भी पढ़ें – आईब्रो का शेप बताता है कितने कर्मठ और मेहनती हैं आप? भौहें का आपस में जुड़ा होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है समुद्र शास्त्र?

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए कुछ प्रमुख ग्रहों का भी विशेष प्रभाव होता है. चंद्रमा और शुक्र दोनों ही कला और अभिनय के साथ जुड़े हुए ग्रह माने जाते हैं. इन ग्रहों का मजबूत होना, खासकर जब इनका संबंध पंचम भाव से बनता है, तो व्यक्ति की अभिनय क्षमता को उजागर करता है.

homeastro

आप भी फिल्मी दुनिया में बनाना चाहते हैं करियर? इन ग्रहों-भावों से बनते हैं योग

Source link

Previous post

रचनात्मक और कल्पनाशील होते हैं लंबे नाखून वाले लोग, नेल शेप से पहचानें पर्सनाल्टी, क्या कहता है समुद्र शास्त्र

Next post

इस राशि के लोग होते हैं जन्मजात लीडर, स्वाभिमान के साथ नहीं करते समझौता ! जानें अन्य गुण और दोष

You May Have Missed