इस मूलांक के लोगों को मिलती है ईश्वरी कृपा!  युवराज सिंह और करीना कपूर जैसा बन सकता करियर

इस मूलांक के लोगों को मिलती है ईश्वरी कृपा! युवराज सिंह और करीना कपूर जैसा बन सकता करियर

Last Updated:

Mulank 3 Personality :  मूलांक 3 के लोग बृहस्पति ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो उन्हें सौम्य, नैतिक और धार्मिक बनाता है. शुभ रंग पीला, शुभ दिन गुरुवार और शुभ रत्न पुखराज है. गुरु की कृपा से इन्हें सुख-समृद्धि …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • मूलांक 3 के लोग बृहस्पति के प्रभाव में होते हैं.
  • शुभ रंग पीला, शुभ दिन गुरुवार और शुभ रत्न पुखराज है.
  • गुरु की कृपा से सुख, समृद्धि और प्रतिष्ठा मिलती है.

Mulank 3 Personality :  मूलांक 3 के ग्रह बृहस्पति को सात्विक, शुद्ध और सौम्य ग्रह का दर्जा दिया गया है , गुरु प्रधान लोग सौम्य, नैतिक मूल्यों वाले ,सरल , ज्ञान अर्जन के लोभी और धार्मिक प्रवृत्ति के होते है, इन लोगो पर गुरु कि विशेष कृपा होती है,गुरु कृपा से एक अच्छे सुखी जीवन को जीने के लिए आवश्यक है. हम सात्विक जीवन जीए , इस जन्मांक लोग सात्विकता जीवन जीते है, उन्हें गुरु के आशीर्वाद से सुख, समृद्धि, धन और प्रतिष्ठा मिलती है और जो लोग ठीक विपरीत लालच, धोखा ,स्वार्थी और तामसिक जीवन शैली अपनाते है, वे गुरु के कृपा के अभाव में संघर्षरत जीवन जीते है.

मूलांक 3 के गुण : मूलांक 3 के लोगो को ईश्वर की विशेष कृपा रहती है , ये जीवन में हर फैसला बड़ी चतुराई से लेते है , 21 सितंबर 1981 को जन्मी करीना कपूर खान, जिनका जन्मांक और भाग्यांक दोनों ही 3 है , भाग्य का सहयोग इन्हे कैसा मिल रहा है इस बारे में चर्चा की कोई आवश्यकता ही नहीं है. ऐसे ही क्रिकेट के सितारे युवराज सिंह जिनका जन्म 12 दिसबर 1981 को हुआ , भाग्यांक 7 है, जिस वजह से ऊंचाई पर जाने के बाद भी बहतु बड़ी परेशानी आयी परन्तु गुरु के आशीर्वाद ने इन्हे बचाया.

Vastu Tips for Health: घर के इस दिशा में वास्तु दोष से होती है डायबिटीज की बीमारी! जानें इससे बचने के आसान उपाय

इस मूलांक में सर्वाधिक अच्छी दिनांक है 3 और 21. इसके अलावा 30 और 12 को जन्मे लोगो की सफलता का प्रतिशत थोडा कम रहता है. उन्हें 3 और 21 को जन्मे लोगो की अपेक्षा अधिक प्रयास करना पड़ता है. 3 मूलांक देने वाली 12 की संख्या को शुभ नहीं माना जाता है. इंडिया का नामांक भी 12 ही है. इसलिए अंकशास्त्रियों द्वारा सलाह दी जाती है कि देश को भारत ही कहा जाये, (भारत=15=6), 6 हमारे देश की सुख और समृद्धि के लिए बहुत ही अच्छा नामांक हो सकता है.

मूलांक 3 विशेष : 3 के अंक के गुणक अंक है 3, 6 और 9 , इसलिए ये तीनो अंक आपस में मित्र है, 3 जहां अध्यातिमक ऊर्जा प्रदान करता है तो 6 सुख और सुविधाएं प्रदान करने वाला ग्रह है, मंगल का अंक 9 शारीरिक और मानसिक ऊर्जा देता है, इन तीनो के सहयोग से ही सफलता का निर्माण होता है.

इन दो अंको का सहयोग ले कर सफलता में आ रही रुकावटों को दूर किया जा सकता है. इस सहयोग में घर या दफ्तर का पता , किसी कार्य को करने की तारीख से ले कर वाहन और फ़ोन का नं तक नाम के अक्षर बदल कर भी नामांक को सही किया जा सकता है. इसके अलावा 1 , 2 , और 8 अंको से भी 3 की मित्रता है. फिर भी भाग्यांक उन्नति में रोड़े तो अटकता ही है एवं 4 भाग्यांक में स्वास्थ्य कि समस्या आने का भय रहता है. ऐसे लोगो को नशे से दूर रहना चाहिए. अंक 1 भाग्यांक के रूप में अति महत्वकांक्षी बनाता है.

Cow Tail Benefits: गाय की पूंछ के बाल से दुर्भाग्य, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति! जानें इससे होने वाले दूसरे लाभ

  1. मूलांक 3 के लिये शुभ तारीख – 3 6, 9
  2. मूलांक 3 के लिये शुभ रंग- पीला, नारंगी, गुलाबी.
  3. मूलांक 3 के लिये शुभ दिवस- गुरुवार.
  4. मूलांक 3 के लिये शुभ रत्न- पुखराज रत्न
  5. मूलांक 3 के लिये प्रेम जीवन : मूलांक 3 के लोगों को 1,4,5, 6 या 7 मूलांक के लोगों के साथ प्रेम या विवाह करना चाहिए.
  6. मूलांक 3 के लिये व्यवसाय: सम्पादन कार्य, थोक विक्रेता, पूजन भण्डार, पान की दुकान, मिठाई की दुकान, इत्र का कार्य, फिल्म मेकर, भूमि का क्रय व विक्रय, आभूषण के विक्रेता, पीली वस्तुओं का व्यापार, वक्ता, नेता, शिक्षा और शेयर आदि का व्यवसाय आप अपना सकते है.
homeastro

मूलांक 3 के लोगों के लिए गुरु की कृपा और सफलता के उपाय

Source link

Previous post

इस साल होली के रंग में पड़ेगा भंग? सुबह में ही लगेगा चंद्र ग्रहण, तो कब खेलेंगे रंग-गुलाल, पंडित जी से जानें

Next post

ब्रह्मा-विष्णु विवाद में हुआ काल भैरव का अवतार ! जानें कैसे काशी के अधिपति बने काल भैरव

You May Have Missed