Vrshchik Rashifal: भूमि पूजन और वाहन खरीदने के बन रहे योग, शत्रुओं को परास्त करने के लिए करें ये उपाय

Vrshchik Rashifal: भूमि पूजन और वाहन खरीदने के बन रहे योग, शत्रुओं को परास्त करने के लिए करें ये उपाय

Agency:News18 Bihar

Last Updated:

Scorpio Horoscope Today: वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए 13 फरवरी को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति कारक योग बन रहा है. हालांकि इस राशि के जातकों के जीवन में आज के दिन शत्रु की वृद्धि होगी. इसके लिए वाल्मीकि क…और पढ़ें

X

Darbhanga 

हाइलाइट्स

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए भूमि पूजन और वाहन खरीदने का योग.
  • शत्रुओं से बचने के लिए सुंदर कांड और शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें.
  • मित्रों से भोजन और मिठाई का निमंत्रण मिल सकता है.

दरभंगा: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 13 फरवरी 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा ने जानकारी दी है. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि गुरूवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस राशि के जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति का योग बन रहा है. पुराने मित्रों से भोजन के साथ-साथ मिठाई खाने का भी अचसर मिल सकता है.

शत्रु पर विजय पाने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा ने बताया कि सप्तम भाव में बृहस्पति होने के कारण मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. वहीं मंगल असमस्त होने के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में आज के दिन शत्रु की वृद्धि होगी. उसमें भी ज्यादातर अंतरघात करने वाले शत्रुओं में वृद्धि देखी जाएगी. शारीरिक रूप से कष्टप्रद योग बन रहे हैं. वहीं दांपत्य जीवन में आज के दिन पत्नी के साथ विवाद हो सकता है. इन अशुभत्व को समन करने के लिए वाल्मीकि कृत्य सुंदर कांड का पाठ,  हनुमत दर्शन और शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठ कर होगा.

भूमि पूजन और वाहन खरीदने का बन रहा है योग

गौरतलब है की आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भवन भूमि और वाहन खरीदने का विशेष सह योग बना रहा है. साथ ही मित्रों से मिठाइयां और भोजन का भी निमंत्रण भी मिल सकता है. हालांकि ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को अपनाकर वृश्चिक राशि के जातक अपने ऊपर चल रहे अशुभत्व कारक योग से छुटकारा कर सकते हैं. इसका मतलब यह है कि शत्रु के प्रभाव को कम कर सकते हैं.  इन तमाम परेशानियों से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य के बताए गए उपायों को आप अपना सकते हैं, जिससे आपके जीवन में अनुकूल परिस्थिति आएगी.

homeastro

Vrshchik Rashifal: शत्रुओं का बढ़ सकता है प्रभाव, इस उपाय से मिलेगी मुक्ति

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed