वृहस्पति हैं मेहरबान, सिंह राशि वालों के लिए है मौका; मेहनत चमका देगी किस्मत!
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal: रांची के आचार्य ने बताया कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के लिए से काफी अच्छा रहेगा. कोई नई मौका मिल सकता हैं. आज घर में ना बैठे बल्कि, अगर जॉब की तलाश में है तो बाहर निकले,…और पढ़ें
Singh Rashifal 12 February – आज के दिन जॉब ना मिले तो फिर कहना, घर पर ना बैठे बा
हाइलाइट्स
- सिंह राशि के जातकों के लिए करियर में नया मौका.
- आज घर पर ना बैठे, बाहर निकलें, जॉब मिलने की संभावना.
- लव लाइफ और स्वास्थ्य में सुधार, आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव.
रांची. ग्रहों के गोचर का प्रभाव सारे राशि के जातकों पर पड़ता है. ऐसे में सिंह राशि के जातक पर फिलहाल वृहस्पति ग्रह मेहरबान है. जिस वजह से इन्हें अपना ड्रीम जॉब मिल सकता है. आज उन्हें घर पर बैठने की सलाह नहीं दी गई है. बल्कि, आज उन्हें बाहर निकलना चाहिए. आइये जानते है सिंह राशि के जातकों का आज का दिन कैसा जाने वाला है.
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के लिए से काफी अच्छा रहेगा.कोई नई मौका मिल सकता हैं.आज घर में ना बैठे बल्कि, अगर जॉब की तलाश में है तो बाहर निकले, जॉब मिलने की प्रबल संभावना है.
करियर
कैरियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है.कोई बड़ा मौका मिल सकता है.खासतौर पर वैसे लोग जो देश-विदेश जाना चाहते हैं वह जा सकते हैं.उनको सफलता मिल सकती है व कोई नई जॉब की तलाश में है तो घर पर ना बैठे बल्कि, तलाश में निकल जाए.क्योंकि, अभी आपको ड्रीम जॉब मिलने की पूरी संभावना है.
लव लाइफ
लव लाइफ की बात करें तो प्यार में फिलहाल तालमेल बैठा कर चलेंगे.काफी अच्छा जाने वाला है व किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं देखी जा रही है.पुरानी अगर कोई लड़ाई भी होगी तो वह भी आज खत्म हो जाएगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा जाएगा.किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं देखी जा रही है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में तो फिलहाल उतार चढ़ाव बनी रहेगी.धन संचय करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.फिलहाल पैसे निकलने का समय है.ऐसे में मन थोड़ा पैसे निकालने की वजह से विचलित हो सकता है.
शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. मन एकाग्र रहेगा.मन खुश रहेगा.जिस वजह से आप लंबे समय तक बैठकर पढ़ पाएंगे.कठिन चीज भी बड़े आसानी से समझ पाएंगे.खासतौर पर कंपटीशन की तैयारी करने वाले के लिए यह समय काफी अच्छा चल रहा है.
Ranchi,Jharkhand
February 12, 2025, 02:31 IST
वृहस्पति हैं मेहरबान, सिंह राशि वालों के लिए है मौका; मेहनत चमका देगी किस्मत!


