मिथुन राशि वाले सावधान, नौकरीपेशा-व्यापारियों को हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि वाले सावधान, नौकरीपेशा-व्यापारियों को हो सकता है नुकसान

Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Mithun Rashifal: वैवाहिक संबंधों में किसी परिचित या फिर परिवार के सदस्य के आने से आज संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होने के योग बन रहे हैं. आप दोनों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. हो सके तो आज आप दोनों बाहर घूमने …और पढ़ें

X

मिथुन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक नुकसान हो सकता है.

हरिद्वार. आज 11 फरवरी यानी मंगलवार का दिन है. आज मिथुन राशि के जातकों के जीवन में नया मोड़ वाला है. आज कार्यक्षेत्र में मालिक या सीनियर से किसी भी बात को लेकर सुननी पड़ सकती है. आपसे अनजाने में कोई कार्य गलत होगा, जिसके चलते नौकरी और व्यापार में समस्या हो सकती है. कार्यक्षेत्र में यदि आज आप शांत और एकाग्र मन से कार्यरत हैं, तो आपका दिन सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में आज स्थिति सामान्य बनी रहेगी. आज किसी भी कारण आपके वैवाहिक संबंध पहले से अधिक मजबूत होने के योग हैं. किसी परिचित की वजह से आपके वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर आज आपको विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. आज प्रेम संबंधों में तनाव और विवाद होने के योग हैं. यदि आज आप शांत रहते हैं, तो प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे. यदि आप दोनों में किसी भी बात को लेकर तर्क वितर्क होता है, तो संबंध टूटने की नौबत आज बन सकती है. करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज नौकरी मिलने के संकेत मिलेंगे.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि आज वैवाहिक संबंधों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी. वैवाहिक संबंधों में किसी परिचित या पारिवारिक सदस्य के आने से संबंध पहले से अधिक मजबूत होने के योग हैं. आप दोनों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. हो सके तो आज बाहर घूमने जरूर जाएं. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. किसी भी छोटी से छोटी बात को लेकर आपके अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ तर्क वितर्क हो सकता है और इससे आप दोनों में विवाद होने से संबंध टूटने के योग हैं. यदि आप अपने प्रेम संबंधों को बनाए रखना चाहते हैं, तो आज आपको शांत रहने की जरूरत है.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. आपने करियर के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए जितनी मेहनत और लगन के साथ कार्य किए हैं, उनका आज आपको फल मिल सकता है या फिर फल मिलने की सूचना और संकेत मिल सकते हैं. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी आज तलाश खत्म हो सकती है. जॉब में तरक्की के नए अफसर आज आपको मिल सकते हैं. साथ ही जो जातक किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, आज उनकी जॉब पक्की होने के योग हैं.

व्यावसायिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. आज आपको अपने बॉस या सीनियर से डांट पड़ सकती है. यदि आप खुद मालिक हैं, तो आज आपको धन हानि हो सकती है. यदि आपसे अनजाने में कोई गलती हो जाती है, तो इसको लेकर भी आपको आज सीनियर से डांट पड़ सकती है. कोशिश करें कि आज का दिन सावधानी के साथ गुजारें.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वाले सावधान, नौकरीपेशा-व्यापारियों को हो सकता है नुकसान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

कन्या राशि के जीवन में उठेगा तूफान, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगा दरार, अफवाहों पर बिल्कुल न दें ध्यान

Next post

Aaj Ka Rashifal: ये जातक जरूर करें इन्वेस्टमेंट, समय है उत्तम, इन 4 राशि वालों को आर्थिक मामलों में रहना होगा सतर्क वरना…

You May Have Missed