वसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद, करियर में होगी तरक्की!

वसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद, करियर में होगी तरक्की!

Last Updated:

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के साथ ही श्रीगणेश, नवग्रह, पुस्तक लेखनी व वाद्य यंत्रों की पूजा का विधान है. इसके अलावा वसंत पंचमी के दिन गृह प्रवेश, नौकरी व व्यापार का आरंभ, भूमि पूजन, वाहन, आभूषण की खरीदारी के…और पढ़ें

बसंत पंचमी के दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद

Basant Panchmi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि के दिन वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन देवी मां को पीले रंग के पकवानों का भोग लगाया जाता है. मां सरस्वती का पीला रंग प्रिय है है इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.

मां सरस्वती को बुद्धि, कला और संगीत की देवी भी कहा जाता है. इस साल वसंत पंचमी 2 फरवरी, रविवार को मनाई जाती है. मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष कार्य करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और करियर व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं. तो आइए पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार जानते हैं कि करियर में तरक्की के लिए किन उपायों को करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

शिक्षा के क्षेत्र में ये कार्य करने से मिलेगी सफलता
वसंत पंचमी के दिन अगर कोई जातक मां सरस्वती की पूजा कर उन्हें मोदक, फूल, मीठे चावल और पीले रंग के फूल अर्पित करता है तो उन्हें शिक्षा से संबंधित जो भी परेशानियां आ रही हैं उनसे जल्द छुटकारा मिल सकता है. इतना ही नहीं मां सरस्वती के आशीर्वाद से उच्च स्तरीय शिक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें- Som Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत के दिन कर लें महादेव के इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, मनचाही इच्छा का मिल सकता है वरदान

सरस्वती पूजा के दिन इन मंत्रों का करें जाप
माना जाता है कि अगर कोई विद्यार्थी वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करता है तो ऐसे में उसे मनचाही सफलता मिलती है और पढ़ाई में मन लगता है व अच्छे परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है.

इस प्रकार हैं मंत्र
ॐ सरस्वत्यै नमः
ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः
ॐ भूर्भुवः स्वः सरस्वती देव्यै इहागच्छ इह तिष्ठ

बसंत पंचमी के दिन करें इन चीजों का दान
वसंत पंचमी का दिन बहुत पुण्यफलदायक माना जाता है. माना जाता है कि अगर इस दिन शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान किया जाए तो व्यक्ति को करियार में उन्नति मिलती है साथ ही मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है. तो बसंत पंचमी के दिन जरूरत मंद बच्चों को पेंसिल, पेन, किताबें, नोटबुक आदि दान करना बहुत उत्तम माना जाता है.

homedharm

वसंत पंचमी: करें इन चीजों का दान, मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद, होगी तरक्की

Source link

Previous post

झाड़ू का दान करना पड़ सकता है भारी, जानें आपके जीवन में इससे क्या आएगी मुसीबत

Next post

मान-सम्मान बढ़ाता है सपने में जलता दीपक देखना, लेकिन बुझे दीए का सपना देता है बड़ा संकेत, न करें नजरअंदाज़!

You May Have Missed