दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं अंगूठे पर तिल वाले जातक, जानें हथेली के अलग-अलग हिस्सों में तिल होने का अर्थ
Last Updated:
Interesting Facts About Moles : हर व्यक्ति की हथेली पर स्थित तिल, उसकी व्यक्तिगत विशेषताओं और जीवन की दिशा को दर्शाते हैं. इन तिलों के स्थान से व्यक्ति के व्यक्तित्व का भी अनुमान लगाया जा सकता है.
तिल और उनसे जुड़ा आपका भाग्य!
हाइलाइट्स
- हथेली में तिल होना कई मायनों में खास माना जाता है.
- इन तिल से आप इंसान का व्यक्तित्व जान सकते हैं.
Interesting Facts About Moles : हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर स्थित तिलों का विशेष महत्व है. माना जाता है कि हर तिल का अपना एक खास अर्थ होता है और यह व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ा होता है. अलग-अलग अंगुलियों और हथेली के अलग-अलग हिस्सों पर स्थित तिल व्यक्ति के व्यक्तित्व, करियर और निजी जीवन में प्रभाव डालते हैं. तो आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से कि हथेली के किन स्थानों पर तिल होने से क्या फायदे होते हैं.
अंगूठे पर तिल
अंगूठे पर तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति स्वभाव से सहायक होता है और हमेशा दूसरों की मदद करता है. अगर तिल अंगूठे के पहले हिस्से पर है, तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति को पिता से सुरक्षा और आशीर्वाद मिलता है. वहीं, दूसरे हिस्से में तिल होने पर परिवार के साथ अच्छे रिश्ते होते हैं और तीसरे हिस्से में तिल होने पर व्यक्ति समाज में लोकप्रिय होता है.
यह भी पढ़ें – जीवन के हर सूख भोगते हैं ये 3 राशि के जातक, नौकरी में मिलता है बड़ा पद और किस्मत के होते हैं धनी! क्या आप भी उनमें से हैं एक?
इंडेक्स फिंगर पर तिल
अगर आपकी इंडेक्स फिंगर पर तिल है, तो यह दर्शाता है कि आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के प्रति सहायक हैं और अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध रखते हैं. इस उंगली पर तिल होने का यह भी मतलब है कि आप प्रतिस्पर्धी स्वभाव के हैं और जीवन में सफलता पाने के लिए रिस्क उठाने से नहीं कतराते.
बीच वाली उंगली पर तिल
बीच वाली अंगुली में तिल होने पर व्यक्ति अपनी छवि को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करता है और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाता है. इस उंगली पर तिल होने से यह भी संकेत मिलता है कि व्यक्ति रिश्तों को अहमियत देता है. अगर तिल उंगली के पहले हिस्से में है, तो व्यक्ति ईमानदार और सच्चा होता है, जबकि मध्य भाग में तिल होने पर जिम्मेदार और रिश्तों में ईमानदार होता है. तीसरे हिस्से में तिल होने से व्यक्ति अपनी शादीशुदा जिंदगी को प्राथमिकता देता है.
रिंग फिंगर (अनामिका) पर तिल
यह उंगली खासतौर पर रोमांटिक स्वभाव और रचनात्मकता का प्रतीक मानी जाती है. रिंग फिंगर के पहले हिस्से में तिल होने पर व्यक्ति क्रिएटिव और कला में रुचि रखने वाला होता है. इस उंगली के मध्य भाग में तिल होने पर व्यक्ति प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त करता है, और तीसरे हिस्से में तिल होने से व्यक्ति रोमांटिक और भावुक होता है.
यह भी पढ़ें – कुंडली में ये शुभ योग करवाते हैं विदेश यात्रा, हर एक ग्रह की होती खास भूमिका, क्या आपकी जन्म पत्रिका में है ऐसा योग
सबसे छोटी उंगली पर तिल
छोटी अंगुली पर तिल होने वाले व्यक्ति स्वभाव से मददगार और शांतिप्रिय होते हैं. ऐसे व्यक्ति दूसरों का ध्यान आकर्षित करना पसंद करते हैं. अगर तिल उंगली के पहले हिस्से में है, तो व्यक्ति को दूसरों से ध्यान की आवश्यकता होती है. मध्य भाग में तिल होने से व्यक्ति अपने काम में निपुण और केंद्रित होता है, जबकि तीसरे हिस्से में तिल होने पर व्यक्ति हमेशा गहरे शोध और विश्लेषण में लगा रहता है.
January 21, 2025, 12:15 IST
दूसरों की मदद के लिए एक पैर पर खड़े रहते हैं अंगूठे पर तिल वाले जातक!


