Mitthun Rashifal: मंगल ग्रह का मिथुन से गोचर इन 4 राशियों के लिए शुभ, बिगड़ते काम बनेंगे, भाग्य का मिलेगा साथ

Mitthun Rashifal: मंगल ग्रह का मिथुन से गोचर इन 4 राशियों के लिए शुभ, बिगड़ते काम बनेंगे, भाग्य का मिलेगा साथ

Agency:News18 Rajasthan

Last Updated:

आज सुबह 10.05 बजे मंगल ग्रह कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके बाद वे 2 अप्रैल तक मिथुन राशि में ही रहेंगे. इसकी वजह अगले ढाई माह मौसम में बदलाव तो देखने को मिलेगा और सर्दी का प्रकोप कम हो…और पढ़ें

X

कल सुबह 10.05 बजे मंगल ग्रह कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में गोचर करेंगे

जयपुर:- ग्रहों के सेनापति मंगल देव मंगलवार से मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. मिथुन राशि बुध ग्रह के स्वामित्व की राशि मानी गई है, जिसमें गोचर होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने लोकल 18 को बताया कि मंगल वर्तमान में अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान हैं, ऐसे में उच्च राशि मिथुन में आने से सभी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. इसका असर सभी राशियों पर अगले ढाई महीने तक रहेगा.

मंगल ग्रह की आज बदली राशि
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि आज सुबह 10.05 बजे मंगल ग्रह कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके बाद वे 2 अप्रैल तक मिथुन राशि में ही रहेंगे. इसकी वजह अगले ढाई माह मौसम में बदलाव तो देखने को मिलेगा और सर्दी का प्रकोप कम होगा. धर्म विशेषज्ञ ने बताया कि मंगल ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने से सोना और चांदी से संबंधित व्यापार करने वाले कारोबारियों को काफी अधिक फायदा होगा.

4 राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि: धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने Local 18 को बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, पराक्रम, युद्ध, जोश और उत्साह का कारक ग्रह माना जाता है. इस बार का गोचर 4 राशियों को प्रभावित करेगा. ऐसे में मेष राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की उम्मीद है. वहीं, आर्थिक लाभ होने की संभावना भी है. करियर के क्षेत्र में कोई नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, लाभ के अवसरों वृद्धि के योग है.

सिंह राशि: मंगल का गोचर सिंह राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में होगा. ऐसे में सुख-सुविधा, वाहन और जमीन-जायदाद से संबंधित व्यापार का अच्छा समय रहेगा. ऐसे में मंगल का गोचर सिंह राशि वाले जातकों के लिए सुख-सुविधाओं में इजाफा करने आयेगा.

कन्या राशि: इस राशि वाले जातकों के जीवन में लाभ के मौके आयेंगे. भाग्य का आपको साथ मिलेगा. नौकरी पेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां हासिल होंगी. व्यापारियों को अपने कामकाज से अच्छा खासा मुनाफा अर्जित होगा. वित्तीय स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा.

मीन राशि: मंगल के गोचर करने से मीन राशि वाले जातकों को भी काफी अधिक फायदा होगा. उनके करियर के लिहाज से आपको कुछ नया मिलने की उम्मीद है. वहीं, भाग्य का भी अच्छा साथ मिलेगा. नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को मंगल के गोचर से लाभ मिल सकता है.

homeastro

मंगल ग्रह का मिथुन से गोचर इन 4 राशियों के लिए शुभ, बिगड़ते काम बनेंगे

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

आज 21 जनवरी को मंगल करेगा दंगल, इन तारीखों में जन्मे लोगों की लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में आएगा तूफान, रहें अलर्ट वरना…

Next post

रावण बना था सोने का हिरण या फिर कोई और? जिस वजह से हुआ सीता हरण, पढ़ें रामायण की कथा

You May Have Missed