Kanya Rashifal: आज दिन शुभ, नौकरी और व्यापार में बनेगी बात, लव लाइफ भी शानदार, बस यहां थोड़ी दिक्कत
Last Updated:
Kanya Rashifal Today: देवघर के आचार्य ने बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. आज नौकरीपेशा, व्यापारियों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं. इसके अलावा, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. प्रेम संबंध में…
20 जनवरी 2025 आज का कन्या राशिफल.
देवघर: 20 जनवरी 2025, आज माघ महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही आज हस्त के बाद चित्रा नक्षत्र है. आज सुकर्मा योग का भी निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा कन्या राशि मे संचरण करेंगे. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों पर क्या प्रभाव डालेगा? जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से…
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन खास रहने वाला है. करियर के लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, वह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहने वाली है. नौकरीपेशा के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. अधिकारी आपसे आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. बेवजह विवाद में न पड़ें, सब अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. व्यापार हो या कहीं और आपको अटके धन की प्राप्ति होगी. आय के नए-नए स्रोत बनने वाले हैं. छोटी-मोटी जो भी आर्थिक समस्या है, वह समाप्त हो जाएगी.
लव लाइफ
लव लाइफ के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है, जो पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा था, वह समाप्त हो जाएगा. पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ने वाली है. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करेंगे तो समस्या का हल निकलेगा. सिंगल जातकों की नए मित्र से मुलाकात हो सकती है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हेल्दी डाइट लेने की कोशिश करें. नियमित योग और व्यायाम करने की कोशिश करें.
Deoghar,Jharkhand
January 20, 2025, 06:31 IST
आज दिन शुभ, नौकरी और व्यापार में बनेगी बात, लव लाइफ भी शानदार, जानें हाल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


