सुबह उठने पर ना देखें ये चीजें, नहीं तो दिन भर रहेंगे परेशान, जानें सबसे पहले क्या करना चाहिए

सुबह उठने पर ना देखें ये चीजें, नहीं तो दिन भर रहेंगे परेशान, जानें सबसे पहले क्या करना चाहिए

Last Updated:

Morning Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार से ही नकारात्मकता प्रवेश करती है, इसलिए मुख्य द्वार की सफाई रखना बेहद जरूरी है. वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखना चाहिए. घर की महिलाओं को रोजाना सुबह जागने…और पढ़ें

Morning Vastu Tips: सनातन परंपरा के अनुसार सुबह उठते कुछ कार्यों को करने पर व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य तो वहीं कुछ कार्यों को करने पर दु:ख और दुर्भाग्य आता है. सुबह उठकर आखिर वो कौन से कार्य हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए. सुबह उठकर हमेशा कुछ अपशगुन देखने से बचना चाहिए. जब सारा जगत सो रहा होता है तो वह काल संधि का काल होता है. रात और दिन या दिन और रात जहां मिल रहे होते हैं, उसे संधि कहते हैं. ऐसे काल में हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है. ऐसे में कुछ बुरी और नकारात्मक कार्य  करने और चीजों को देखने से बचना चाहिए, इसलिए वास्तुशास्त्र में सुबह उठने के नियम बताए गए हैं.

Vastu Tips For Purse: पर्स में रखें ये 9 चीजें, कंगाली पास में भटकेगी नहीं, कर्जा भी होगा दूर! जानें वास्तु नियम

  1. कई लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही वे आईना देखने लगते हैं, जो कि वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है. ऐसा करने से दिनभर आप पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रह सकता है.
  2. सुबह उठकर ऐसे व्यक्ति, पशु का चेहरा देखने से बचें, जिससे आपके मन में बुरे भाव आते हो.
  3. सुबह उठते ही मस्तिष्क पर अधिक जोर न दें. अखबार पढ़ने और टीवी देखने के कार्य कुछ देर दिमाग को आराम देकर करें.
  4. सुबह उठते ही किसी ऐसे पशु का नाम नहीं लेना चाहिए जो अपशगुन हो. जैसे- बंदर, कुत्ता या सूअर.
  5. सुबह उठते ही किसी के रोने की आवाज सुनना अपशगुन होता है. इसलिए टीवी पर भी रोने-धोने के कार्यक्रम न देखें.
  6. सुबह-सुबह तेल के बर्तन,सुई-धागे जैसी चीजों को देखना शुभ नहीं माना जाता है.
  7. सुबह उठते ही रात की किसी बात पर झगड़ा करने से बचना चाहिए.
  8. सुबह उठकर घर में या दफ्तर जाकर लोगों से कठोर भाषा में बात न करें.
  9. सुबह उठते ही कम्प्यूटर, मोबाइल पर व्यस्त न हों कुछ देर सूर्य की किरणों को देखें.
  10. सुबह बिना शौच जाए भोजन न करें.
  11. सुबह उठकर मंजन करें, नहाए फिर भगवान से प्रार्थना करें. इससे जीवन सफल बनता है.
  12. सुबह उठकर चिड़ियों की चहचहाहट या बच्चों की किलकारी सुनना शुभ होता है.

Water Tank Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी का टैंक, समाज में बढ़ेगा मान और सम्मान, जानें वास्तु के 8 नियम

सकारात्मक शुरुआत के लिए वास्तु टिप्स : वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करें और “कराग्रे वसते लक्ष्मी” मंत्र का उच्चारण करें. सुबह ध्यान और योग का अभ्यास करें. रोजाना ताजे फूलों या दीप जलाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं. रोजाना अपने पूरे दिन की योजना बनाकर अपने काम को प्राथमिकता दें.सुबह उठते ही भगवान का नाम लें.उगते सूर्य को देखें और प्रणाम करें.

homeastro

सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो दिनभर रहेंगे परेशान, जानें पहले क्या करें

Source link

Previous post

महाराज! मुझे स्त्रियों से नहीं, पुरुषों से आकर्षण है? प्रेमानंद जी ने युवक से कहा- बहुत गलत हो जाएगा

Next post

आसान नहीं एक नागा साधु होना, रहस्यों में लिपटे जीवन की अनसुनी कहानी, हर बात करती है हैरान

You May Have Missed