Kanya Rashifal: आज महंगी चीजों में उलझ सकते हैं, खर्च बढ़ा देगा टेंशन, करियर में रहेगी भागदौड़, जानें दिन का हाल
Last Updated:
Kanya Rashifal Today: देवघर के आचार्य ने बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का सामान्य है. कुछ क्षेत्रों में परिणाम ठीक मिलेंगे तो कुछ में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. खासकर खर्च के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है…
देवघर: 15 जनवरी 2025, आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है. आज पुष्य के उपरांत अश्लेषा नक्षत्र है. आज प्रीति और आयुष्मान योग का निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से..
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. आज के दिन रोजी रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है. कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे. लंबे अंतराल के बाद यात्रा के योग बन रहे हैं. करियर के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आमदनी तो होगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा हो सकता है. आज महंगी वस्तुओं के प्रति आकर्षित होंगे. खर्च करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें, नहीं तो ये खर्च मानसिक तनाव तक बढ़ा सकता है.
घर-परिवार
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है. पारिवारिक सुख सामान्य रहने वाला है. संतान को चोट-चपेट लग सकती है. रिश्तेदारों मे जलन की भावना प्रकट हो सकती है.
लव लाइफ
कन्या वालों की लव लाइफ आज शुभ रहने वाली है. आज पार्टनर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंध के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है. लेकिन, माता-पिता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है. किसी कारणवश मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है.
Deoghar,Jharkhand
January 15, 2025, 06:26 IST
आज महंगी चीजों में उलझ सकते हैं, खर्च बढ़ा देगा टेंशन, करियर में रहेगी भागदौड़
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


