Aaj Ka Panchang 2024: पोंगल संक्रांति और हनुमान पूजा आज, व्रत पूजन से होगा लाभ, पंचांग से जानें मुहूर्त, योग और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2024: पोंगल संक्रांति और हनुमान पूजा आज, व्रत पूजन से होगा लाभ, पंचांग से जानें मुहूर्त, योग और दिशाशूल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang 15 January 2025: आज माघ महीने का पहला दिन है. आज माघ कृष्ण द्वितीय तिथि, पुष्य नक्षत्र, प्रीति योग, तैतिल करण है. मंगलवार को पोंपल पर्व का दूसरा दिन है. इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है. इसके अलावा, इस दिन…और पढ़ें

आज का पंचांग, 15 जनवरी 2025: आज माघ महीने का पहला दिन है. आज माघ कृष्ण द्वितीय तिथि, पुष्य नक्षत्र, प्रीति योग, तैतिल करण, उत्तर दिशाशूल और कर्क राशि का चंद्रमा है. मंगलवार को पोंपल पर्व का दूसरा दिन है. इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है. आज ही के दिन लोग व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा अर्चना भी करते हैं. हनुमान जी को संकट मोचक कहा जाता है और माना जाता है कि बजरंगी को प्रसन्न करके सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है. जानकारों की मानें तो बजरंगबली की सही विधि से पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जी का व्रत करने से कुंडली के मौजूद सभी ग्रह शांत रहते हैं और हनुमान जी की असीम कृपा भी प्राप्त होती है. इतनी ही नहीं, संतान प्राप्ति के लिए भी हनुमान जी के व्रत को सर्वोत्तम माना जाता है. अगर आप मंगलवार का व्रत करना चाहते हैं तो इसे लगातार 21 मंगलवार तक करना चाहिए. इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे.

मंगलवार का व्रत करने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद घर के ईशान कोण में हनुमान जी के आसन के लिए चौकी रखें और इस पर हनुमान जी की मूर्ति या मूर्ति रख दें. इसके साथ आप श्रीराम और मां सीता की तस्वीर भी जरूर रखें. अब अपने हाथों में जल लेकर हनुमान जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और धूप-दीप जलाकर भगवान राम और माता सीता की आराधना करें. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग, 15 जनवरी 2025

आज की तिथि- द्वितीया – 03:26 ए एम तक, उसके बाद तृतीया
आज का नक्षत्र- पुष्य – 10:29 ए एम तक
आज का करण- तैतिल – 03:20 पी एम तक, गर – 03:26 ए एम तक
आज का योग- प्रीति – 01:46 ए एम तक
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- मंगलवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:45 पी एम
चन्द्रोदय- 07:12 पी एम
चन्द्रास्त- 08:24 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं

अशुभ समय

दुष्ट मुहूर्त: 12:09 से 12:51 तक
कुलिक: 12:09 से 12:51 तक
कंटक: 16:21 से 17:03 तक
राहु काल: 12:30 से 13:49 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 07:57 से 08:39 तक
यमघण्ट: 09:21 से 10:03 तक
यमगण्ड: 08:34 से 09:52 तक
गुलिक काल: 11:11 से 12:30 तक
दिशाशूल- उत्तर

ये भी पढ़ें:  सुख आएगा या दुख… तुलसी के बार-बार सूखने से मिलता है ये खास संकेत, जानें सर्दियों में इसे कैसे बचाकर रखें

ये भी पढ़ें:  सावधान..! नए साल में गुरु वक्री-नीच का मंगल, इन 4 राशिवालों की बढ़ाएगा मुसीबत, पैसा और सेहत दोनों पर होगा असर!

homedharm

Aaj Ka Panchang 2024: पोंगल संक्रांति और हनुमान पूजा आज, जानें शुभ मुहूर्त

Source link

Previous post

Kanya Rashifal: आज महंगी चीजों में उलझ सकते हैं, खर्च बढ़ा देगा टेंशन, करियर में रहेगी भागदौड़, जानें दिन का हाल

Next post

Singh Rashifal: आज लेनदेन न करें तो अच्छा, बड़े नुकसान का खतरा, पार्टनर से तो भूलकर भी..जानें दिन का हाल

You May Have Missed