Lohri 2025: लोहड़ी पर करें राशि अनुसार उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली, जानें लोहड़ी का महत्व

Lohri 2025: लोहड़ी पर करें राशि अनुसार उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली, जानें लोहड़ी का महत्व

Last Updated:

Lohri 2025 : ज्‍योत‍िष के उपाय तो कभी भी क‍िए जा सकते हैं लेक‍िन कुछ समय व‍िशेष माने जाते हैं. मान्‍यता है क‍ि लोहड़ी पर्व पर क‍िए गए उपाय बेहद कारगर होते हैं. इस अवसर पर आप ज्‍योत‍िष में बताए गए इन उपायों को अपनाकर…और पढ़ें

Lohri 2025 : लोहड़ी का त्योहार भारत का प्रमुख त्यौहार है. यह न सिर्फ पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है बल्कि देश के कई हिस्सों में लोहड़ी मनाई जाती है. पंजाब में दुल्ला भट्टी की कहानी सुनना और सुनाना लोहड़ी का प्रमुख धार्मिक कार्य है. जबकि देश के कुछ भागों में लोहिता नाम की राक्षसी की कहानी भी प्रचचिल है जो आई तो भगवान श्रीकृष्ण को मारने आई थी लेकिन भगवान ने उसके प्राण छीन लिए थे. लोहड़ी का त्योहार सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में आने और मौसम में बदलाव के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है. इस अवसर पर सूर्य का राशि परिवर्तन भी होने वाला होता है इसलिए राशि अनुसरा कुछ उपाय करें और लोहड़ी की अग्नि में कुछ चीजों को भेंट करें तो यह शुभ फलदायी होता है.

Water Tank Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी का टैंक, समाज में बढ़ेगा मान और सम्मान, जानें वास्तु के 8 नियम

मेष : मेष राशि के लोगों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में गुड़, तिल, गेहूं अर्पित करना चाहिए.
वृष : वृष राशि के लोगों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में कच्चा चावल, रेवड़ियां, मक्का डालना चाहिए
मिथुन :मिथुन रशि के लोगों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में साबूत मूंग, तिल, और 2 लौंग अर्पित करना चाहिए.
कर्क :कर्क राशि के लोगों को लोहड़ी की अग्नि में चीनी, दूध, चावल या बताशे डालना चाहिए.
सिंह : सिंह राशि के लोगों को लोहड़ी की अग्नि में गुड़, चना, तिल भेंट करना चाहिए.
कन्या : कन्या राशि के लोगों को लोहड़ी की अग्नि में दो इलांयची, साबूत मूंग और बताशे डालना चाहिए.
तुला : तुला राशि के लोगों को लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली, गजक और सफेद तिल डालना चाहिए.
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लोगों को लोहड़ी की अग्नि गुड़, चना, मूंगफली और गेहूं भेंट करना चाहिए.
धनु : धनु राशि के लोगों को लोहड़ी की अग्नि में घी, गुड़ और गजक और हल्दी अर्पित करना चाहिए.
मकर/कुंभ: मकर और कुंभ राशि के लोगों को लोहड़ी की अग्नि में काले तिल, काले चने, उड़द अर्पित करना चाहिए.
मीन : मीन राशि के लोगों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में तिल के लड्डू, घी, केसर और हल्दी अर्पित करना चाहिए.

Vitamin According Planet: इन चीजों को खाने से विटामिन और ग्रहदशा दोनों होंगे अच्छे, शरीर भी रहेगा एकदम स्वस्थ!

इसके अलावा कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें हम अपनी समस्या से मुक्ति के आधार पर कर सकते हैं. इन उपायों को किसी भी राशि के लोग कर सकते हैं.

  1. घर में सुख शांति के लिए लोहड़ी पर आजमाएं यह उपाय : ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपके घर में हम समय क्‍लेश रहता हो, या फ‍िर घर के सदस्‍यों के बीच मनमुटाव कुछ अध‍िक ही रहता हो तो लोहड़ी के द‍िन काली उरद की ख‍िचड़ी बनाएं. इसे काली या सफेद कि‍सी भी गाय को ख‍िला दें. मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से घर में सुख-शांत‍ि का वास होता है. साथ ही पर‍िवार के सदस्‍यों के बीच भी स्‍नेह बढ़ता है.
  2. भाग्य साथ न दे रहा हो तो लोहड़ी पर आजमाएं यह उपाय : ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपके बनते काम ब‍िगड़ रहे हों. या फ‍िर आपकी लाइफ से प्रॉब्‍लम्‍स खत्‍म होने का नाम ही न ले रही हों तो लोहड़ी के द‍िन उपाय कर सकते हैं. इसके ल‍िए इस पर्व के द‍िन जरूरतमंद कन्‍याओं को रेवड़ियां भेंट करें. मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से लाइफ की सारी प्रॉब्‍लम्‍स दूर हो जाती हैं.

Source link

Previous post

Paush Purnima 2025: पाना चाहते हैं दाम्पत्य जीवन में खुशहाली? पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें 5 तरह के भोग

Next post

Lohri 2025: कौन थे दुल्ला भट्टी जिससे जुड़ी है लोहड़ी की दिलचस्प कहानी, जानें यहां विस्तार से

You May Have Missed