Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें जाप, पुण्य की होगी प्राप्ति

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें जाप, पुण्य की होगी प्राप्ति

Last Updated:

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है. वहीं, इस दिन गंगा स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है….और पढ़ें

Makar Sankranti Suryadev Ke Mantra: हिंदू धर्म के अनुसार, मकर संक्राति का बहुत अधिक महत्व माना जाता है. इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है. हालांकि, देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति कई तरीकों से मनाई जाती है. इस दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है. सूर्यदेव की आराधना और सूर्यदेव को अर्घ्य देने से कई लाभ होते हैं.

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान कर सूर्यदेव को जल चढ़ाया जाए तो व्यक्ति की कुंड़ली में मौजूद सूर्य मजबूत होता है. इसके अलावा अगर मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए कुछ खास मंत्रों का जाप कर लिया जाए तो इससे व्यक्ति के कार्यों में सफलता मिलती है. पंडित रमाकांत मिश्रा से जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय किन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है.

कब है मकर संक्रांति
पंचांग के अनुसार, इस बार मंकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा इस दिन सूर्यदेव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा.

मकर संक्रांति पर इन मंत्रों का करें जाप

सूर्य बीज मंत्र

ॐ हूं सूर्याय नम:

सूर्य शक्ति मंत्र

ॐ सूर्याय आदित्याय श्री महादेवाय नमः

सूर्य सिद्धि मंत्र

ॐ सूर्याय सुर्याय नमः

सूर्य यंत्र मंत्र

ॐ हं सूर्याय नमः

आदित्य हृदयम मंत्र

नमस्कारं च देवेशं लोकनाथं जगतां पतिं।

सूर्यमस्तकं बध्यं ब्राह्मणं बद्धमाश्रयेत्॥

मकर संक्रांति का महत्व
मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव की अराधना के उत्तम माना जाता है. ऐसा करने से ना सिर्फ आध्यात्मिक बल्कि शारीरिक और मानसिक ऊर्जा भी प्राप्त होती है. वहीं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. दूसरे मायनों में देखा जाए तो मकर संक्रांति का पर्व नई फसल के आगमन का भी प्रतीक माना जाता है.

Source link

Previous post

Saptahik Rashifal: कर्क सिंह वालों के लिए ये सप्ताह शुभता, सौभाग्य लाएगा, सिंह कन्या वालों के प्रेम संबंध में आएंगी बाधाएं

Next post

Paush Purnima 2025: पाना चाहते हैं दाम्पत्य जीवन में खुशहाली? पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें 5 तरह के भोग

You May Have Missed