आज का दिन अच्छा, धन संबंधी मामलों में थोड़ा रहें सतर्क,  इस उपाय से मिलेगा लाभ

आज का दिन अच्छा, धन संबंधी मामलों में थोड़ा रहें सतर्क, इस उपाय से मिलेगा लाभ

Last Updated:

Dhanu Rashifal: आज के दिन धनु राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. कारोबारी लोगों को किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. नए सौदे के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी पेशा लोग अपने काम…और पढ़ें

13 जनवरी को पौष मास की पूर्णिमा है. आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के सप्तम भाग में चंद्रमा तथा छठे भाग में गुरु विराजमान हैं. इन दोनों के लव लाइफ और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक रहेगा.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जिन लोगों के रिश्ते में हाल ही में खटास आई थी, वे आज चीजों को बेहतर करने में सफल होंगे. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन नए रिश्तों की शुरुआत का संकेत दे सकता है.

व्यापार में मिलेगा लाभ, निवेश से होगा फायदा
आज के दिन धनु राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. कारोबारी लोगों को किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. नए सौदे के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी पेशा लोग अपने काम में सराहना पाएंगे. प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना बन सकती है. हालांकि, धन संबंधी मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है. अनावश्यक खर्चों से बचें और निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह लें. आज के दिन धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलेगी.

आज आत्मविश्वास से भरा रहेगा मन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज ग्रहों की स्थिति धनु राशि के लिए अनुकूल है. गुरु का प्रभाव आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. ज्योतिषाचार्य शत्रुघ्न आचार्य के अनुसार, आज धनु राशि के जातकों को जरूरतमंदों को पीले वस्त्र या मिठाई का दान करना चाहिए. इससे न केवल ग्रह दोष दूर होंगे बल्कि सौभाग्य भी बढ़ेगा. साथ ही, दिन की शुरुआत में भगवान विष्णु की पूजा करें और ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. इससे आपका दिन शुभ और सफल रहेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए नारंगी और सफेद रंग शुभ रहेगा. जबकि आज के दिन के लिए शुभ अंक 03 और 06 है.

Source link

You May Have Missed