करियर और लव लाइफ को लेकर आज का दिन शानदार, व्यापार में नुकसान के योग, जानें पूरा राशिफल
ओम प्रयास/हरिद्वार: साल 2025 का दूसरा बृहस्पतिवार मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए खराब रहेगा. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और इस समय उनका गोचर बृहस्पति की राशि पर होने से आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों को परेशान करने वाला रहेगा. मिथुन राशि के जीवन में 2025 का दूसरा बृहस्पतिवार कारोबार के लिए सामान्य रहेगा. साथ ही पारिवारिक संबंधों और वैवाहिक संबंधों में चल रही सभी समस्याएं खत्म होंगी. ग्रहों की चाल के अनुसार आज आपके प्रेम संबंध अपने प्रेमी के साथ अच्छे होने के योग हैं. आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा. यदि आप कोई नौकरी जॉब आदि करते हैं या फिर करने की सोच रहे हैं, तो आज आपको करियर संबंधी फोन आ सकता है और इंटरव्यू के लिए समय निर्धारित भी हो सकता है. व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. व्यापार में आज नुकसान होने के योग हैं.
9 जनवरी 2025 बृहस्पतिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारें? क्या होंगे जीवन में बदलाव और कार्यक्षेत्र में किसकी वजह से आएगी रुकावट? कैसे रहेंगे आज आपके प्रेम संबंध? क्या आज वैवाहिक संबंधों में विवाद होगा या फिर प्रेम संबंध में आएगा नया मोड़? 9 जनवरी 2025 को मिथुन के राशिफल को लेकर हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से जानिए, क्या कहती हैं आज आपके किस्मत की लकीरें?
लव राशिफल: मिथुन राशि के प्रेम संबंधों को लेकर आज 9 जनवरी 2025 का दिन अच्छा रहेगा. पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में चल रही खींचतान, विवाद, बहस, लड़ाई झगड़ा आदि सभी समस्याएं आज खत्म हो जाएंगी. ग्रहों के अनुसार आपके वैवाहिक संबंधों के साथ ही आपके प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. यदि आपका रिश्ता पक्का हुआ है तो आपको अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ थोड़ा समय बिताना चाहिए. ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा.
करियर राशिफल: हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा मिथुन राशि के करियर राशिफल को लेकर लोकल 18 को बताते हैं कि जीवन में चल रही सभी चुनौतियों पर आज विराम लगेगा. करियर के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ और अच्छा है. यदि आप अपने सुनहरे भविष्य के लिए कोई नौकरी आदि तलाश कर रहे हैं या फिर आपने नौकरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है तो आज दोपहर 12:00 से 3:00 तक आपको इंटरव्यू से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त होने के योग हैं. साथ ही आज आपका इंटरव्यू भी हो सकता है. करियर के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है. अपने बॉस, सीनियर और सहयोगियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे.
व्यावसायिक राशिफल: मिथुन राशि के व्यावसायिक राशिफल को लेकर पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि मिथुन राशि के लिए आज यानी 9 जनवरी 2025 का दिन मानसिक तनाव, मानसिक समस्याएं लेकर आया है. यदि आप कारोबार करते हैं तो पैसों के हिसाब को लेकर गड़बड़ी हो सकती है या फिर आज आपका उधर ज्यादा होने वाला है. फाइनेंशियल तौर पर आज का दिन आपका कारोबार के लिए अच्छा नहीं है. आज साल 2025 का दूसरा बृहस्पतिवार 9 जनवरी है. कारोबार बढ़ोतरी के लिए आज आपका किसी अजनबी व्यक्ति से डील करना लाभदायक हो सकता हैं. यदि आप कोई बिजनेस, दुकान या व्यापार करते हैं तो आज का दिन थोड़ा संभलकर रहें. पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद, बहस आदि के योग बने हुए हैं.
Note: सभी राशियों के बारे में जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं.
Tags: Hindi news, Horoscope Today, Local18
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 06:31 IST


