Meen Rashifal: आज सिर्फ यहां भाग्य आपके साथ, बन जाएगा दिन! बाकी क्षेत्रों में संभलकर उठाएं कदम
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 08 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से मिलाजुला है. भविष्य को लेकर अगर कोई बड़ी प्लानिंग करना चाहते हैं तो थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है.
व्यापार
मीन राशि के जातकों के लिए व्यापार-कारोबार की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापार के क्षेत्र में हैं, उन्हें भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लेने की जरूरत है. व्यापारिक स्थिति में आज के दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
स्वास्थ्य
मीन राशि के जातक को अपने स्वास्थ्य में विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज का दिन तनाव से भरपूर रहेगा. खानपान की चीजों पर विशेष ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति के रूप में आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. भाग्य आपका साथ देगा और सब कुछ आपके हित में होता दिख रहा है. पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.
शिक्षा
मीन राशि के जातकों को आज शैक्षिक कार्यों मे मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा, जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में है, उनकी नौकरी मे प्रमोशन का योग है. आज अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
लव लाइफ
मीन राशि के जातकों की लव लाइफ आज मध्यम रहने वाली है. पार्टनर के साथ कोई बहस हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखने कि जरूरत है. वैवाहिक जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे. कहीं घूमने जा सकते हैं.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन गणेश जी महाराज को दुर्वा चढ़ाएं और गणेश जी के 11 नामों का जाप करें.
Tags: Astrology, Horoscope Today, Local18, Ujjain news
FIRST PUBLISHED : January 8, 2025, 07:24 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


