Aaj Ka Panchang 2025: दुर्गा अष्टमी व्रत आज, शुभ योग में पूजा से होगा लाभ, चोर पंचक 5वां दिन, जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल
आज का पंचांग, 7 जनवरी 2025: नए साल का पहला अष्टमी व्रत आज मंगलवार को है. आज पौष शुक्ल अष्टमी तिथि, रेवती नक्षत्र, शिव योग, बव करण, उत्तर का दिशाशूल और मीन राशि का चंद्रमा है. आज चोर पंचक का पांचवां दिन है. अष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. इस योग में किए गए शुभ कार्यों का फल दोगुना प्राप्त होता है. ऐसे में मंगलवार को मां दुर्गा की पूजा के साथ बजरंगबली की पूजा की जाएगी. मान्यता है कि, दुर्गा पूजा करने से आपके दोष मिटेंगे और शुभ फलों की प्राप्ति होगी. इसके अलावा मंगलवार को बजरंगवली को चोला दान और चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होगी.
दुर्गा अष्टमी व्रत के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हैं. उनकी विधिपूर्वक पूजा करने से काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह, भय आदि से मुक्ति मिलती है. दुश्मनों पर विजय, संतान प्राप्ति, सुख-समृद्धि, सौभाग्य, सफलता आदि के लिए व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं. इसके अलावा, “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें. पूजा के बाद, मां दुर्गा को फल, फूल और विशेष भोग अर्पित करें. वहीं, अगर आप व्रत हैं तो फिर ताजे फल और दूध का सेवन करें. व्रत करने के बाद दान करना शुभ माना जाता है. आप दुर्गाष्टमी के दिन गरीबों को भोजन, वस्त्र, या अन्य जरूरत की चीजें भी दान कर सकते हैं. फिर आप मां दुर्गा की आरती करें. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग, 6 जनवरी 2025
आज की तिथि- अष्टमी – 04:29 पी एम तक, उसके बाद नवमी
आज का नक्षत्र- रेवती – 05:50 पी एम तक, फिर —
आज का करण- बव – 04:29 पी एम तक, बालव – 03:29 ए एम तक, उसके बाद —
आज का योग- शिव – 11:15 पी एम तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:39 पी एम
चन्द्रोदय- 12:05 पी एम
चन्द्रास्त- 01:22 ए एम- 08 जनवरी
ऋतु- शिशिर
सप्तमी व्रत मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:50 पी एम से 07:15 ए एम तक- 7 जनवरी
अभिजीत मुहूर्त: 12:06 पी एम से 12:48 पी एम
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त: 09:19 से 10:01 तक
कुलिक: 13:29 से 14:11 तक
कंटक: 07:56 से 08:38 तक
राहु काल: 15:03 से 16:21 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 09:19 से 10:01 तक
यमघण्ट: 10:43 से 11:24 तक
यमगण्ड: 09:51 से 11:09 तक
गुलिक काल: 12:27 से 13:45 तक
चोर पंचक: पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर
ये भी पढ़ें: ठंडा, गुनगुना या गर्म… सर्दियों में कैसा पानी पीएं? शरीर के लिए कितना तापमान सही, आयुर्वेदाचार्य से समझें गणित
ये भी पढ़ें: गुलाबी होंठों की रंगत चुरा रहा ठंड का मौसम? पर्सनॉलिटी में भी लग रहा ग्रहण, जानें डार्क लिप्स होने की खास वजह
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Durga Pooja, Lord Hanuman, Religion
FIRST PUBLISHED : January 7, 2025, 06:31 IST


