वाणी पर नियंत्रण रखें..नहीं तो रिश्तेदारों से हो सकता है झगड़ा,जानें हाल
29 दिसंबर को पौष मास्क की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज का दिन धनु राशि के लिए काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों की लव लाइफ में रुकावट आ सकती है. इनका आज का दिन अलग-अलग कामों में बीट सकता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज का दिन धनु राशि के लिए काफी परेशानियों से भरा रह सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन पारिवारिक रूप से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं. जिस कारण आज पूरे दिन का मिजाज चिड़चिड़ा बना रहेगा. इसका असर आपका बोलचाल से लेकर आपके काम पर देखने को मिल सकता है.
बोलने से पहले रखें बातों का ख्याल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आप मानसिक परेशानी से गुजर सकते हैं. परिवार में चल रही छोटी कलह आपको इतना परेशान कर सकती है. आप निर्णय लेने में सक्षम नहीं रहेंगे. आज के दिन आपको कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से बचना चाहिए. इतना ही नहीं आपको आज का दिन धैर्य पूर्वक बिताना चाहिए. अगर आप जल्दी बाजी करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा नहीं रह सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन शांत और संयमित रहना चाहिए. उनके घरेलू जीवन और वैवाहिक जीवन में भी शांति बरकरार रहेगी.
रिश्तेदारों से हो सकता है विवाद
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातक नेगेटिव एनर्जी की चपेट में रहेंगे. जिसका असर उनके अपने रिश्तों पर भी पड़ेगा. आज उनके पत्नी या प्रेमिका के साथ मनमुटाव हो सकता है. इसके साथ ही नेगेटिव एनर्जी के कारण किसी रिश्तेदार से भी आपकी बहस हो सकती है. आज इन्हें सर में किसी प्रकार की दर्द की समस्या भी देखने को मिल सकती है. आज के दिन आप कोई पुराना लंबे समय से चला आ रहा काम निपटा सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना चाहिए. आज अगर आप अकेले यात्रा न करें, तो बेहतर होगा. साथ ही यात्रा के दौरान किसी नए व्यक्ति से मिलने की कोशिश भी करें. आज के दिन का शुभ रंग सफेद और क्रीम कलर है. जबकि आपकी भाग्यशाली संख्या 9 है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन का भाग्यशाली समय दोपहर के 1:49 बजे है.
Tags: Bihar News, Hindi news, Horoscope, Horoscope Today, Jamui news, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : December 29, 2024, 07:56 IST


