Kanya Rashifal: आज करियर में सफलता, लव लाइफ में पार्टनर रहेगा खुश, बस इस वजह से बढ़ेगी टेंशन!

Kanya Rashifal: आज करियर में सफलता, लव लाइफ में पार्टनर रहेगा खुश, बस इस वजह से बढ़ेगी टेंशन!

देवघर: 24 दिसंबर 2024 आज पूस माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही आज चित्रा नक्षत्र में शोभन योग का निर्माण हो रहा है. इस ग्रह स्थिति के हिसाब से आज कन्या राशि के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है? देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने विस्तार से बताया और लोगों को कुछ मामले में सचेत किया.

करियर
करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. सहकर्मी के साथ मिलकर ऑफिस में काम करने वाले हैं. यानी एक टीम वर्क के साथ कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा. किसी भी कार्य के लिए योजना बना सकते हैं. दिन बेहद अनुकूल है.

आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए उतना शुभ नहीं है. बेवजह खर्च से बचें नहीं तो मन परेशान हो सकता है. व्यापार में जल्दबाजी में निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. किसी को भी पैसे उधार न दें, आपका पैसा फंस सकता है.

स्वास्थ्य
सेहत के हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. तबीयत थोड़ी खराबी हो सकती है. मानसिक तनाव हो सकता है या शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है. रोजाना एक्सरसाइज करें. इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींद लें.

लव लाइफ
कन्या राशि वालों की आज की लव लाइफ शुभ रहने वाली है. जीवनसाथी के साथ कहीं सैर-सपाटा पर जा सकते हैं. पार्टनर से जो विवाद चल रहे थे, वो आज खत्म हो सकते हैं.

उपाय
आज के दिन कन्या राशि वाले किसी गरीब या सहाय व्यक्ति को अनाज दान करें, लाभ मिलेगा.

Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope Today, Local18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed