अगर कहनी हो किसी से दिल की बात तो आज ही कह दें, यह आज धनु राशि वालों का लकी नंबर
जमुई. ब्रह्मांड में हर समय ग्रहण की दशा और दिशा बदलती रहती है और उसका असर प्रतिदिन राशियों के हिसाब से लोगों के ऊपर अलग-अलग पड़ता है. 24 दिसंबर 2024 (मंगलवार) को पौष मास की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. और यह दिन धनु राशि के लिए अत्यंत ही दुविधाओं से भरा रहने वाला है. आज का दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में प्रेम को बढ़ाने में काफी उपयोगी साबित हो सकता है. हालांकि धनु राशि के जातकों को आज के दिन काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न आचार्य ने बताया कि वाहन चलाते वक्त इन्हें आज के दिन अत्यंत सजग रहना चाहिए. इसके साथ ही इन्हें स्वास्थ्य के प्रति काफी सचेत रहने की आवश्यकता है.
प्रेम संबंधों को बढ़ाएगा आज का दिन, कह दें अपने दिल की बात
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज सूर्य धनु राशि में रहेंगे और इस कारण आज का दिन उनके लिए बेहद ही लाभदायक होने वाला है. उन्होंने कहा कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी मधुर होने वाला है. आज इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. उनके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी तथा करियर के क्षेत्र में भी मान-सम्मान मिलने के योग दिख रहे हैं. इसके साथ ही किसी संपत्ति से इनके आई के नए स्रोत के अवसर भी विकसित हो सकते हैं. आज का दिन धनु राशि के जातक सही निर्णय लेने की स्थिति में है. इनके द्वारा लिया गया वित्तीय निर्णय सफल साबित हो सकता है. अगर आपको किसी से अपने दिल की बात कहनी है तो आज के दिन आप कह सकते हैं.
यात्रा के भी बन सकते हैं योग, कंबल का करें दान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातक के जीवन में यात्रा के भी योग बन सकते हैं. नए मित्र बन सकते हैं और अगर आप अपनों के साथ सकारात्मक बर्ताव रखते हैं तो आपके संबंध में और आनंद आएगा. आज के दिन धनु राशि के जातक अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे. आज के दिन आपको गरीबों के बीच कंबल दान करना चाहिए और काली माता के मंदिर में कपूर जलाना चाहिए. 24 दिसंबर को धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली संख्या 7 है. जबकि इनके दिन का सबसे भाग्यशाली समय सुबह 6:39 बजे का समय है. पीला और नारंगी आज के दिन का सबसे लकी कलर साबित हो सकता है.
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 07:00 IST


